Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Birla Open Mind School fined Rs 1 lakh | बिरला ओपन माइंड स्कूल पर 1 लाख का जुर्माना: किताबें-यूनिफॉर्म ज्यादा रेट में बेची, परिजन सीधे PMO में शिकायत किए; जांच के बाद कार्रवाई – Ambikapur (Surguja) News
Breaking News

Birla Open Mind School fined Rs 1 lakh | बिरला ओपन माइंड स्कूल पर 1 लाख का जुर्माना: किताबें-यूनिफॉर्म ज्यादा रेट में बेची, परिजन सीधे PMO में शिकायत किए; जांच के बाद कार्रवाई – Ambikapur (Surguja) News

By adminSeptember 26, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 09 26 at 1503549b47b5d5 1758879404
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


सरगुजा जिले के सरगवां में संचालित बिरला ओपन माइंड स्कूल पर DEO ने एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। स्कूल की ऑनलाइन शिकायत एक अभिभावक ने सीधे पीएमओ की वेबसाइट पर की थी।

.

सरगुजा डीईओ ने शिकायत की जांच कराई, जिसमें स्कूल प्रबंधन पर एक ही दुकान से मंहगे दर पर किताब और ड्रेस मंहगे दामों पर बेचने की पुष्टि हुई। डीईओ ने एक लाख रुपए का जुर्माना लगाते हुए स्कूल की मान्यता समाप्त करने की चेतावनी दी है।

किताबें एवं ड्रेस एक ही संस्था से लेने किया बाध्य

किताबें एवं ड्रेस एक ही संस्था से लेने किया बाध्य

परिजन सीधे PMO ऑफिस में शिकायत किए

जानकारी के मुताबिक, स्कूल में जब अभिभावकों को मंहगी किताबें और ड्रेस लेने के लिए मजबूर करने किया गया तो राहुल अग्रवाल ने PMO के वेबसाइट पर शिकायत की थी। राहुल अग्रवाल की बेटी स्कूल में पढ़ती है।

शिकायत में स्कूल में NPE लागू नहीं होने, निजी प्रकाशक की पतली किताब भी 650 रुपए में बेचे जाने और स्कूल प्रबंधन द्वारा ड्रेस एवं किताबें निजी दुकानदार से खरीदने के लिए मजबूर करने का उल्लेख किया गया था।

जांच में मिली अनियमितता

सरगुजा DEO ने मणिपुर स्कूल के प्रिंसिपल से शिकायत की जांच कराई। जांच में पता चला कि स्कूल में NCRT और SCERT की किताबें लागू नहीं हैं। नर्सरी की 10 पुस्तकें 2946 रुपए, एलके जी की किताबें 3692, यूकेजी की 4508 रुपए एवं पहली की किताबें 4546 रुपए की हैं।

कक्षा पांचवीं की किताबें 6517 रुपए की एवं सातवीं एवं आठवीं की किताबें क्रमशः 7395 एवं 7578 रुपए की हैं। स्कूल संचालकों द्वारा कक्षा नर्सरी से लेकर मिडिल तक का ड्रेस भी एक ही दुकान से खरीदने मजबूर किया जा रहा है, जिसकी कीमत 4300 रुपए तक है।

जांच अधिकारी ने रिपोर्ट में बताया कि पतली किताब भी 650 रुपए की है, जो बहुत ज्यादा है। स्कूल द्वारा किताबों की फोटोकापी मान्य नहीं की जा रही है। किताब-ड्रेस एक ही फर्म किताब घर, भट्ठी रोड में बेचा जा रहा है। जो स्कूल प्रबंधन के अनुचित लाभ के लिए किया जाना प्रतीत होता है।

DEO ने लगाया एक लाख का जुर्माना

जांच रिपोर्ट के आधार पर DEO, सरगुजा दिनेश झा ने स्कूल के संचालक को नोटिस भी जारी किया था, जिसका उत्तर संतोषजनक नहीं पाया गया। डीईओ ने स्कूल प्रबंधन पर एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। उक्त जुर्माना राशि तीन दिनों में चालान के द्वारा प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।

DEO ने स्कूल प्रबंधन द्वारा भविष्य में मनमानी किए जाने पर मान्यता समाप्त करने की चेतावनी दी है। बताया गया है कि स्कूल द्वारा लंबे समय से मनमानी की जा रही थी। प्रबंधन ने अभिभावकों की नहीं सुनीं तो एक अभिभावक ने स्कूल की शिकायत की थी।

देखें डीईओ का आदेश…

whatsapp image 2025 09 26 at 1503595fafa515 1758879518
whatsapp image 2025 09 26 at 1503595cfba451 1758879535



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कल तक होंगे

April 18, 2026

पेड़ काटते घायल अधेड़ की इलाज के दौरान हुई मौत

April 18, 2026

2426.875 km of roads will be constructed across the state.

April 18, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067701
Views Today : 37
Views Last 7 days : 942
Views Last 30 days : 3978
Total views : 88629
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.