टॉप न्यूज़

मेडिकल एजेंसी में EOW की कार्रवाई:20 साल पुराने घोटाले में 7 ठिकानों पर छापा, कई अहम दस्तावेज जब्त




छत्तीसगढ़ राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत स्वास्थ्य शिक्षा और जनजागरूकता कार्यक्रम में हुए करोड़ों के घोटाले में शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है। ईओडब्ल्यू की टीम ने प्रदेश के बिलासपुर, धमतरी और बलौदाबाजार-भाटापारा जिलों में स्थित कुल 7 परिसरों में एक साथ दबिश दी और सर्च अभियान चलाया। एजेंसी से मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला वित्तीय वर्ष 2005-06 और 2006-07 का है। संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं रायपुर को राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) और रिप्रोडक्टिव चाइल्ड हेल्थ (आरसीएच) योजना के तहत राशि प्राप्त हुई थी। इस राशि से लोक कला जत्था के माध्यम से राज्य के तत्कालीन सभी 16 जिलों में स्वास्थ्य शिक्षा और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने थे। आरोप है कि इन कार्यक्रमों के नाम पर शासकीय राशि का बड़े पैमाने पर दुरुपयोग किया गया, जिससे राज्य शासन को भारी आर्थिक क्षति पहुंची। घंटो‌ं चला जांच में कई अहम दस्तावेज जब्त किए गए हैं। फर्जीवाड़े और भ्रष्टाचार की धाराओं में मामला दर्ज
इस संबंध में ब्यूरो द्वारा प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है। शुक्रवार को हुई छापेमारी के दौरान ईओडब्ल्यू ने घोटाले से संबंधित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, फाइलें और डिजिटल साक्ष्य जब्त किए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जब्त दस्तावेजों का अवलोकन और विश्लेषण किया जा रहा है, जिसके बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और गिरफ्तारियां की जाएंगी।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button