Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Bilaspur student commits suicide by jumping into Arpa river | मोबाइल चलाने से मना करने पर छात्रा ने किया सुसाइड: बिलासपुर में देर-रात फोन पर बात कर रही थी,बहन ने टोका तो नदी में कूदी – Chhattisgarh News
Breaking News

Bilaspur student commits suicide by jumping into Arpa river | मोबाइल चलाने से मना करने पर छात्रा ने किया सुसाइड: बिलासपुर में देर-रात फोन पर बात कर रही थी,बहन ने टोका तो नदी में कूदी – Chhattisgarh News

By adminNovember 4, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 71 1762248109
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


अरपा नदी में कूदकर छात्रा ने दी जान।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार की रात करीब 1.30 बजे 9वीं की छात्रा ने अरपा नदी से कूदकर सुसाइड कर लिया। छात्रा देर रात तक मोबाइल देख रही थी। जिसे परिजनों ने मना किया, तो गुस्से में दौड़कर नदी के पास पहुंची और छलांग लगा दी।

.

इस दौरान उसके परिजन भी पीछा करते हुए वहां पहुंचे। बड़ी बहन ने शोर मचाकर लोगों से मदद मांगी। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जुट गई। रात के अंधेरे में दो युवकों ने नदी में पानी के अंदर तक जाने की कोशिश की। लेकिन, उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।

देखिए तस्वीरें…

रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ टीम और स्थानीय गोताखोरों की मदद ली गई।

रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ टीम और स्थानीय गोताखोरों की मदद ली गई।

रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया छात्रा का शव।

रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया छात्रा का शव।

देर रात तक मोबाइल देख रही थी छात्रा, बहन के मना करने पर घर से निकल गई।

देर रात तक मोबाइल देख रही थी छात्रा, बहन के मना करने पर घर से निकल गई।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

पुलिस के अनुसार, राजकिशोर नगर स्थित ब्रम्हाकुमारी आश्रम के पीछे रहने वाले अरूण कठौते प्राइवेट जॉब करते हैं। उसकी छोटी बेटी अदिति कठौते (14) घर में रात करीब 1.30 बजे तक मोबाइल देख रही थी। जिसे उसकी बड़ी बहन चेतना कठौते ने चलाने से मना किया।

वो बोली कि देर रात मोबाइल देख रही है, अब सो जा। इतने में अदिति गुस्से में घर से बाहर निकल गई। दौड़ते हुए अरपा नदी स्थित छठघाट पहुंची। चेतना ने अदिति के घर से बाहर निकलने की जानकारी अपने पिता अरुण कमल कठौते को दी। जिसके बाद दोनों दौड़ते हुए अदिति का पीछा करने लगे।

इस दौरान चेतना और उसके पिता चिल्ला-चिल्लाकर उसे रोकने के लिए आवाज लगाते रहे। लेकिन, वो नहीं रूकी। देखते ही देखते अदिति अरपा नदी स्थित छठघाट पहुंच गई, जहां उसने बहन और पिता के सामने नदी में छलांग लगा दी।

अरपा पुल पर लोगों की भीड़ जुटी रही, रात होने की वजह से नहीं किया जा सका रेस्क्यू।

अरपा पुल पर लोगों की भीड़ जुटी रही, रात होने की वजह से नहीं किया जा सका रेस्क्यू।

बचाने के लिए कूदे दो युवक, गहराई में नहीं जा सके

अपनी आंखों के सामने अदिति को नदी में छलांग लगाते देखकर बड़ी बहन चेतना हैरान रह गई। उसने शोर मचाकर लोगों से मदद मांगी। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान रात के अंधेरे में दो युवक नदी में पानी के अंदर तक जाने की कोशिश की।

लेकिन, गहराई अधिक होने के कारण वो ज्यादा दूर नहीं जा सके। लोगों ने इस घटना की सूचना तत्काल सरकंडा पुलिस को दी। जिसके बाद थाना प्रभारी प्रदीप आर्या, एएसआई देवेंद्र तिवारी मौके पर पहुंच गए। लेकिन, देर रात होने की वजह से रेस्क्यू नहीं किया जा सका।

सुबह एसडीआरएफ की टीम ने किया रेस्क्यू

आज मंगलवार की सुबह से पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान छात्रा का रेस्क्यू किया गया। वहीं, रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ टीम और स्थानीय गोताखोरों की मदद ली गई। करीब दो घंटे की तलाशी के बाद छात्रा का शव नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

image 12 1762249086
image 10 1762249024
image 11 1762249030



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में पत्नी की हत्या करने वाला पति गिरफ्तार:घरेलू विवाद में कपड़े से गला घोंटा, वारदात के बाद फरार हो गया था आरोपी

May 9, 2026

धमतरी में गाय से अप्राकृतिक कृत्य का मामला:आरोपी गिरफ्तार, वीडियो वायरल होने पर हिंदू संगठन आक्रोशित

May 9, 2026

आईपीएल मैच में सट्टा खिलाने वाला पकड़ाया:व्हाट्सएप से लोगों को जोड़कर खिला रहा था सट्टा, पुलिस ने मोबाइल और पैसे किए जब्त

May 9, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069839
Views Today : 42
Views Last 7 days : 326
Views Last 30 days : 3587
Total views : 90885
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.