![]()
: पानी टंकी के नीचे मैदान में पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा; iPhone 16 Pro Max और कैश जब्त दुर्ग में आईपीएल क्रिकेट मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टा खिलाने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में मोहन नगर पुलिस ने एक युवक मुकेश साहू को गिरफ्तार किया है, जो व्हाट्सएप मैसेज के जरिए आईपीएल मैच पर सट्टा चला रहा था। पुलिस ने आरोपी के पास से एप्पल कंपनी का iPhone 16 Pro Max और 6,300 रुपए नकद जब्त किए हैं। कुल जब्ती की कीमत 56,300 रुपए बताई गई है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शक्ति नगर पानी टंकी के नीचे मैदान में एक युवक मोबाइल फोन के जरिए आईपीएल मैच पर सट्टा खिला रहा है। सूचना मिलते ही मोहन नगर थाना पुलिस और एसीसीयू टीम मौके पर पहुंची। आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पूछताछ के दौरान युवक ने स्वीकार किया कि वह मोबाइल फोन में व्हाट्सएप मैसेज के जरिए लोगों से संपर्क कर आईपीएल मैच में सट्टा खिला रहा था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से फोन और नगदी को जब्त किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। लगातार कर रही पुलिस कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आईपीएल सीजन के दौरान ऑनलाइन सट्टा और जुए के मामलों पर लगातार नजर रखी जा रही है। ऐसे मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। आरोपी की पहचान मुकेश साहू (21) निवासी वार्ड क्रमांक 18 शक्ति नगर, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग के रूप में हुई है। आरोपी आईपीएल मैच के दौरान अवैध तरीके से पैसा कमाने के लिए ऑनलाइन सट्टा चला रहा था। फिलहाल पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी के संपर्क में और कौन-कौन लोग जुड़े हुए थे और यह नेटवर्क कितने समय से संचालित हो रहा था।
<
