![]()
धमतरी जिले में एक युवक द्वारा गाय से अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। यह घटना भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम कोर्रा की है, जहां राजू गनीर नामक युवक को इस आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, बीती रात गांव निवासी राजू गनीर ने गांव में बैठी गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। पहले भी विकृत हरकतें करता था आरोपी वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों और हिंदू संगठनों में गहरा आक्रोश फैल गया। सूचना मिलने पर भखारा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी राजू गनीर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार, आरोपी पहले भी इस तरह की विकृत हरकतों में संलिप्त रहा है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, और पुलिस किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए स्थिति पर कड़ी नजर रख रही है। सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन हिंदू जागरण मंच के संयोजक डाकेश्वर साहू ने आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र पांडे ने पुष्टि की है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में आगे की जांच जारी है।
<
