Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Bilaspur: Police arrested eight gamblers, including a Sarpanch, using a blanket. | बिलासपुर-पुलिस ने कंबल ओढ़कर सरपंच समेत 8 जुआरियों को पकड़ा: न्यू ईयर पार्टी मनाने के आड़ में खेल रहे थे, 1.18 लाख कैश;3 बाइक-7 मोबाइल जब्त‎ – Bilaspur (Chhattisgarh) News
Breaking News

Bilaspur: Police arrested eight gamblers, including a Sarpanch, using a blanket. | बिलासपुर-पुलिस ने कंबल ओढ़कर सरपंच समेत 8 जुआरियों को पकड़ा: न्यू ईयर पार्टी मनाने के आड़ में खेल रहे थे, 1.18 लाख कैश;3 बाइक-7 मोबाइल जब्त‎ – Bilaspur (Chhattisgarh) News

By adminJanuary 1, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 70 1767257493
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बिलासपुर के सरहदी इलाके में न्यू ईयर की पार्टी मनाने के बहाने जुआ खेल रहे आठ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से 1 लाख 18 हजार रुपए कैश, सात मोबाइल बरामद किया गया है। मामला कोटा थाना के बेलगहना चौकी क्षेत्र का है।

.

दरअसल, सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कंबल‎ ओढ़कर जंगल के रास्ते फड़ तक पहुंचकर ‎दबिश दी और जुआरियों को पकड़ा।‎ सकरी में सीआरपीएफ कैंप के पीछे बुधवार को जुआरियों का फड़ सजा हुआ था। जुए में हाफा का सरपंच और उसके साथ आए लोग शराबखोरी करते हुए जुआ खेल रहे थे।

image 71 1767257558

जुआ खेलते हाफा सरपंच समेत 7 पकड़ाए‎

सूचना मिलने पर एसीसीयू टीम के साथ सकरी पुलिस ने मौके पर छापा मारा और 7 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 50 हजार रुपए से अधिक कैश, बाइक और मोबाइल जब्त किए हैं।

सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। पकड़े गए जुआरियों में हाफा सरपंच जीतू जांगड़े (ग्राम हाफा), दिलीप मिश्रा (उसलापुर), अमन सिंह (मस्तूरी), अमित कौशिक (हाफा), पुष्पराज सिंह (मुंगेली), महेंद्र सिंह (मस्तूरी) और उपेंद्र सिंह (सकरी बटालियन) शामिल हैं।

image 72 1767257583

जंगल में पकड़े गए जुआरी

पेंड्रा और बिलासपुर की सीमा पर स्थित बगघरा जंगल में जीपीएम जिले के जुआरियों की महफिल जमी हुई थी। इसी दौरान कंबल ओढ़े पुलिसकर्मी चोरी-छिपे जंगल के रास्ते जुआ फड़ तक पहुंचे। पुलिस को देखते ही जुआरियों में हड़कंप मच गया, लेकिन जवानों ने दौड़ाकर मौके पर मौजूद सभी जुआरियों को पकड़ लिया।

पुलिस ने जुआ फड़ से 1 लाख 18 हजार 700 रुपए कैश, 3 मोटरसाइकिल और 7 मोबाइल जब्त किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार जुआरियों में यश कुमार गंधर्व (42) निवासी कोनचरा, अंसार अंसारी (25) निवासी पड़रापथरा, अविनाश श्रीवास (21) निवासी बेलगहना, अमित यादव (23), रितेश पटेल (24), रंजित गिरी (25) निवासी सेमरिया, राजकुमार रजक (35) निवासी टेंगनमाड़ा और दीपक बिनकर (24) निवासी बेलगहना शामिल हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बीजापुर में आवारा कुत्तों के लिए हाईटेक डॉग सेंटर:भट्टीपारा में 100 कुत्तों की क्षमता, एसी-कूलर, इलाज-भोजन की सुविधा

June 28, 2026

मुंगेली में DEO का औचक निरीक्षण:कई स्कूलों में मिली लापरवाही, समय से पहले बंद, शिक्षकों का कटेगा वेतन

June 28, 2026

बालोद में गांजा तस्कर गिरफ्तार:किराए के मकान से कर रहा था तस्करी, 2 किलो गांजा और मोबाइल जब्त; रायपुर का आरोपी गिरफ्तार

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076832
Views Today : 88
Views Last 7 days : 4136
Views Last 30 days : 11824
Total views : 107029
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.