Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Bilaspur Murder | Minor Dispute Over Friendship, 5 Arrested
Breaking News

Bilaspur Murder | Minor Dispute Over Friendship, 5 Arrested

By adminMay 5, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
11 1777861345
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बिलासपुर20 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
11 1777861345

बिलासपुर के सरकंडा में युवती से बातचीत के विवाद में युवक की हत्या कर दी गई। मोपका निवासी अभिषेक यादव (22) अपने चचेरे भाई ओमप्रकाश (16) को बचाने पहुंचा था, जिसे कुछ युवक पीट रहे थे।

इसी बीच हमलावरों ने अभिषेक पर चापड़ से वार कर उसका गला काट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो नाबालिगों समेत कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

वारदात से जुड़ी ये तस्वीरें देखिए-

बदमाशों ने चापड़ से युवक का गला काट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

बदमाशों ने चापड़ से युवक का गला काट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटनास्थल पर युवक की चप्पल मिली, जो भाई को मारपीट से बचाने गया था।

घटनास्थल पर युवक की चप्पल मिली, जो भाई को मारपीट से बचाने गया था।

मौके पर खून के धब्बे मिले, मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है।

मौके पर खून के धब्बे मिले, मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है।

BA सेकंड ईयर का स्टूडेंट था युवक

दरअसल, अभिषेक यादव BA सेकंड का स्टूडेंट था। चचेरे भाई ओमप्रकाश यादव की एक लड़की से दोस्ती और बातचीत थी। इसी बात को लेकर उसका शुक्रवार को मोहल्ले में रहने वाले आशीष सूर्यवंशी और उसके दोस्तों से विवाद हो गया, फिर शनिवार की देर रात ओमप्रकाश का उन्हीं से विवाद हो गया।

देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गई और करीब 5 युवकों ने उसे घेरकर पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान अपने छोटे भाई को बचाने के लिए अभिषेक मौके पर पहुंचा, तभी आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया। मुख्य आरोपी आशीष ने कमर में छिपाकर रखे चापड़ से अभिषेक के गले पर वार कर दिया।

ऐसे में अभिषेक गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। घटना के बाद मौके पर पहुंचे दोस्त दोनों को फौरन अपोलो अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया, जबकि ओमप्रकाश का इलाज जारी है।

थाने का घेराव, लोगों में आक्रोश

घटना से नाराज परिजन और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में सरकंडा थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर घेराव कर दिया। करीब 50-60 लोगों ने विरोध जताते हुए आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की।

दो नाबालिग समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

इस मामले पुलिस ने दो नाबालिग समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में आशीष सूर्यवंशी (22), महावीर सूर्यवंशी (23) और रघुवीर सूर्यवंशी (26) शामिल हैं, जो वर्तमान में मोपका क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहे थे और मूल रूप से सीपत क्षेत्र के सेलर गांव के निवासी हैं।

long text quote 1777860919

………………………

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

बदमाशों ने युवक का चापड़ से गला काटा, मौत: छोटे भाई को पीट रहे थे, बचाने पहुंचा था, परिजनों ने घेरा थाना, 5 हिरासत में

बिलासपुर में छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक को बदमाशों ने मार डला।

बिलासपुर में छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक को बदमाशों ने मार डला।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शनिवार रात मारपीट के दौरान छोटे भाई को बचाने पहुंचे बड़े भाई की हत्या कर दी गई। बदमाशों ने चापड़ से युवक का गला रेत दिया। वारदात के बाद परिजन और स्थानीय लोगों ने थाने का घेराव किया। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

माड़ की लाइफलाइन तैयार, राशन के लिए तैरकर पार नहीं करनी होगी इंद्रावती

May 5, 2026

चित्रामुंडा गांव में महिला की हत्या, झाड़ियों में मिला शव

May 5, 2026

पीडब्ल्यूडी के अफसरों ने खेल कर दिया…:टेंडर ‘श्री जी’ को, नाम काटकर ‘फॉर्च्यून अंश’ को दे दिया 50 लाख रु. का ठेका

May 5, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069622
Views Today : 21
Views Last 7 days : 681
Views Last 30 days : 3899
Total views : 90665
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.