बिलासपुर-कटनी रेल सेक्शन पर रविवार शाम बड़ा रेल हादसा टल गया। मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ सीमा पर पेंड्रारोड रेलवे स्टेशन के पास कोयले से लदी मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई, जिससे रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
.
यह घटना पेंड्रारोड और वेंकटनगर स्टेशन के बीच खैरझीटी बैरियर के पास हुई। अनूपपुर की ओर जा रही इस मालगाड़ी की कपलिंग अचानक टूट गई, जिसके कारण ट्रेन के 25 डिब्बे इंजन से अलग हो गए, जिसके बाद लोको पायलट ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाया।

लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया।
अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों की एक टीम मौके पर पहुंची। तकनीकी अमले ने काफी मशक्कत के बाद अलग हुए डिब्बों को सुरक्षित तरीके से दोबारा जोड़ा। मौके पर मालगाड़ी दो भागों में पटरी पर खड़ी देखी गई।
अधिकारी बोले- जांच की जा रही
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि कपलिंग टूटने के सटीक कारणों की जांच की जा रही है। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद मालगाड़ी को उसके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है। इस रूट पर रेल परिचालन अब सामान्य है।
<
