![]()
पेंड्रा में देर रात एक बड़ा हादसा टल गया, जब कुसमुंडा से मध्यप्रदेश के अमलाई जा रहे कोयले से भरे एक ट्रेलर में आग लग गई। यह घटना देर रात करीब 1 बजे पेंड्रा थाना क्षेत्र के राय पेट्रोल पंप के पास हुई। जानकारी के अनुसार, ट्रेलर में लोड कोयले से अचानक धुआं उठने लगा, जिसके बाद आग तेजी से फैलने लगी। चालक और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पेंड्रा थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया सूचना मिलते ही पेंड्रा पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा लिए जाने से एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस मामले की जांच कर रही इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। हालांकि, ट्रेलर में लोड कुछ कोयला जलकर खराब हो गया। आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। जांच में तेज गर्मी और कोयले के अधिक तापमान को आग लगने का संभावित कारण बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
<
