Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Bilaspur Gas Agency Black Marketing Domestic Cylinders
Breaking News

Bilaspur Gas Agency Black Marketing Domestic Cylinders

By adminMay 8, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1778240586 comp 40 1778229846
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बिलासपुर3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
comp 40 1778229846

बिलासपुर में बालाजी गैस एजेंसी पर घरेलू गैस सिलेंडर की ब्लैक मार्केटिंग करने का आरोप लगाते हुए उपभोक्ताओं ने गुरुवार को जमकर हंगामा किया। मामले से नाराज उपभोक्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

उपभोक्ताओं का आरोप है कि ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर आवंटित सिलेंडर अन्य उपभोक्ताओं को दे दिया जाता है या फिर ब्लैक में बेच दिया जाता है। एडीएम ने खाद्य विभाग को मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उपभोक्ताओं को किसी भी तरह की परेशानी न होने देने को कहा गया है।

दरअसल कलेक्टर संजय अग्रवाल ने हाल ही में जिले में गैस वितरण व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की थी। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी उपभोक्ता को गैस की कमी का सामना नहीं करना पड़े और शिकायत मिलने पर संबंधित एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने ब्लैक में गैस सिलेंडर बेचने की शिकायत मिलने पर लाइसेंस निरस्त करने की चेतावनी भी दी थी।

बालाजी गैस एजेंसी पर ब्लैक मार्केटिंग का आरोप है।

बालाजी गैस एजेंसी पर ब्लैक मार्केटिंग का आरोप है।

बालाजी एजेंसी में उपभोक्ताओं ने मचाया हंगामा

गुरुवार को बालाजी गैस एजेंसी में ऑनलाइन बुकिंग कराने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिलने पर लोगों ने जमकर हंगामा किया। उनका कहना था कि एजेंसी के बाहर कुछ लोगों को सीधे सिलेंडर दिए जा रहे हैं।

जबकि आम उपभोक्ताओं को स्टॉक खत्म होने की बात कहकर टाल दिया जाता है। इस दौरान महिलाओं और बुजुर्गों ने नाराजगी जताते हुए गैस सिलेंडर की कालाबाजारी के आरोप लगाए।

एजेंसी संचालक और मैनेजर ने बुलाई पुलिस

हंगामे और विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए एजेंसी संचालक और उसके मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि, उपभोक्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

ऑनलाइन बुकिंग कराने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिलने पर लोगों ने जमकर हंगामा किया।

ऑनलाइन बुकिंग कराने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिलने पर लोगों ने जमकर हंगामा किया।

ऑनलाइन बुकिंग, दूसरे को दिया सिलेंडर

उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि एजेंसी में ऑनलाइन बुकिंग और भुगतान वास्तविक उपभोक्ता के नाम से होता है। लेकिन, सिलेंडर किसी दूसरे व्यक्ति को दे दिया जाता है। इससे जिन लोगों ने समय पर बुकिंग और भुगतान किया, वे घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कई लोगों को सीधे सिलेंडर उपलब्ध करा दिए जाते हैं, जबकि आम उपभोक्ताओं को “स्टॉक खत्म” होने का बहाना देकर टाल दिया जाता है।

उपभोक्ताओं ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।

उपभोक्ताओं ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।

कलेक्ट्रेट पहुंचे पीड़ित उपभोक्ता

एजेंसी में हंगामा मचाने के बाद नाराज उपभोक्ता अपनी शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने अपर कलेक्टर शिवकुमार बनर्जी से मुलाकात कर शिकायत की। जिस पर उन्होंने खाद्य विभाग के अफसरों को निर्देशित किया कि एजेंसी में उपभोक्ताओं को परेशान न किया जाए।

उन्होंने साफ कहा कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है, इसलिए किसी एजेंसी की ओर से उपभोक्ताओं को परेशान करना स्वीकार नहीं किया जाएगा।

खबरें और भी हैं…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सूरजपुर में 8 साल की मासूम से दुष्कर्म:58 साल के अधेड़ ने किया रेप, आरोपी पर केस दर्ज, कड़ी सजा की मांग

May 8, 2026

बैगलेस डे और इंग्लिश स्पोकन क्लास से बच्चों का हो रहा सर्वांगीण विकास

May 8, 2026

48 घंटे में बदली कोरिया कलेक्टर की पोस्टिंग:जॉइनिंग से पहले ही बदला आदेश, पुष्पा साहू हटाई गईं, IAS रोक्तिमा यादव बनी नई कलेक्टर

May 8, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069784
Views Today : 43
Views Last 7 days : 472
Views Last 30 days : 3655
Total views : 90830
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.