![]()
सूरजपुर जिले के करंजी चौकी क्षेत्र में एक 8 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी करिमन राजवाड़े (58) के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, बच्ची 7 मई को आम बीनने के लिए घर से 8 बजे निकली थी। इसी दौरान गांव के करिमन राजवाड़े (58) ने उसे कथित तौर पर अपनी हवस का शिकार बनाया। बच्ची ने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई घटना के बाद बच्ची ने अपने परिजनों को पूरी बात बताई। परिजनों ने रात 9 बजे एफआईआर की है। शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस जांच में जुटी आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस मामले की सभी पहलुओं से गहन जांच कर रही है। करंजी चौकी पुलिस ने बताया कि बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जा चुका है। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले में जांच जारी है और आवश्यक सबूत जुटाए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने आरोपी के लिए कड़ी सजा की मांग की इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आरोपी के लिए कड़ी सजा की मांग की है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
<
