Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बैगलेस डे और इंग्लिश स्पोकन क्लास से बच्चों का हो रहा सर्वांगीण विकास
Breaking News

बैगलेस डे और इंग्लिश स्पोकन क्लास से बच्चों का हो रहा सर्वांगीण विकास

By adminMay 8, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1778244475 default og image hi
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



भास्कर न्यूज | जशपुरनगर जशपुर जिले के सन्ना रोड स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय दास डुमरटोली में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों से समय रहते बच्चों का पंजीयन कराने की अपील की है, ताकि उन्हें गुणवत्तापूर्ण, संस्कारयुक्त और आधुनिक शिक्षा का लाभ मिल सके। विद्यालय में इस वर्ष विभिन्न कक्षाओं में 171 सीटें रिक्त हैं। विद्यालय के शिक्षक मुकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा पहली में 40, दूसरी में 30, तीसरी में 30, चौथी में 30 और पांचवीं में 36 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि विद्यालय में नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप हिंदी माध्यम में शिक्षा दी जा रही है, जिसमें बच्चों के बौद्धिक, शारीरिक और रचनात्मक विकास पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाता है। विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि दास डुमरटोली प्राथमिक विद्यालय केवल सामान्य शासकीय स्कूल की तरह सीमित सुविधाएं देने वाला संस्थान नहीं है, बल्कि यह ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को आधुनिक और प्रतिस्पर्धी शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है। यहां शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और अनुशासन पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। प्रधान पाठिका फिरदौस खानम ने बताया कि विद्यालय में प्रशिक्षित और अनुभवी शिक्षक पदस्थ हैं, जो विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल पाठ्यक्रम पूरा कराना नहीं, बल्कि बच्चों को संस्कारयुक्त वातावरण में बेहतर नागरिक बनाना है। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि यदि वे अपने बच्चों को अनुशासित और आधुनिक शैक्षणिक माहौल देना चाहते हैं, तो शासकीय प्राथमिक विद्यालय दास डुमरटोली में प्रवेश दिलाकर उनके भविष्य को मजबूत बना सकते हैं। विद्यालय में प्रत्येक शनिवार को “बैगलेस डे” भी आयोजित किया जाता है। इस दिन बच्चों को किताबों के बोझ से अलग रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ा जाता है। विद्यार्थियों को हस्तशिल्प, पताशिल्प, आर्ट एंड क्राफ्ट, पेपर बैग निर्माण, वेस्ट टू बेस्ट गतिविधियां और मिट्टी के खिलौने बनाना सिखाया जाता है। इन गतिविधियों से बच्चों में आत्मविश्वास, सृजनात्मक सोच और व्यवहारिक कौशल का विकास हो रहा है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कवर्धा के रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग:लाखों का सामान जलकर खाक, शॉर्ट सर्किट या गैस रिसाव जांच जारी

May 10, 2026

प्रति एकड़ एक बोरी यूरिया-डीएपी देने के फैसले पर विरोध:किसान संगठन ने कहा ‘सरकार किसानों को निजी दुकानों के भरोसे छोड़ रही’

May 10, 2026

प्रति एकड़ एक बोरी यूरिया-डीएपी देने के फैसले पर विरोध:किसान संगठन ने कहा ‘सरकार किसानों को निजी दुकानों के भरोसे छोड़ रही’

May 10, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069895
Views Today : 43
Views Last 7 days : 341
Views Last 30 days : 3392
Total views : 90949
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.