Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Bilaspur constable suspended for taking bribe of Rs 1 lakh | बिलासपुर में 1 लाख रिश्वत लेने वाला कांस्टेबल सस्पेंड: पीड़ित बोला-पहले डराया-धमकाया फिर गुंडा लिस्ट से नाम हटाने मांगे पैसे, DSP हेडक्वार्टर करेंगे जांच – Bilaspur (Chhattisgarh) News
Breaking News

Bilaspur constable suspended for taking bribe of Rs 1 lakh | बिलासपुर में 1 लाख रिश्वत लेने वाला कांस्टेबल सस्पेंड: पीड़ित बोला-पहले डराया-धमकाया फिर गुंडा लिस्ट से नाम हटाने मांगे पैसे, DSP हेडक्वार्टर करेंगे जांच – Bilaspur (Chhattisgarh) News

By adminOctober 18, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
img20251018030212 1760736749
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


आरक्षक को एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया गया है।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में रिश्वत लेने वाले कांस्टेबल को एसएसपी रजनेश सिंह ने सस्पेंड कर दिया है। साथ ही मामले की जांच के लिए डीएसपी हेडक्वार्टर को जिम्मेदारी देते हुए एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है। बता दें कि कांस्टेबल का 1 लाख 5 हजार रुपए रिश्व

.

एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि पचपेड़ी थाने में पदस्थ आरक्षक गजपाल जांगड़े का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसमें वो नोट गिनते स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। उसके सामने महिला खड़ी है और सामने तखत पर नोट का बंडल रखा हुआ है। वायरल वीडियो में आरक्षक गजपाल जांगड़े द्वारा गंभीर संदिग्ध आचरण बरतने पर उसे तत्काल निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उसे पुलिस लाइन में संबद्ध किया गया है।

DSP हेडक्वाटर को जांच अधिकारी बनाया गया है।

DSP हेडक्वाटर को जांच अधिकारी बनाया गया है।

डीएसपी हेडक्वार्टर को बनाया जांच अधिकारी जारी निलंबन आदेश के साथ ही एसएसपी रजनेश सिंह ने डीएसपी हेडक्वार्टर को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। उन्हें वायरल वीडियो और उस पर लगाए गए आरोपों की प्रारंभिक जांच कर दस्तावेजों के साथ सात दिन में प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

हेडकांस्टेबल सहित अन्य पुलिसकर्मियों पर नहीं हुई कार्रवाई मानिकचौरी के रहने वाले शिकायतकर्ता जोगी नायक ने वीडियो वायरल करने के साथ ही पूरे मामले की शिकायत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा से की है। अपनी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि उसे 6 अक्टूबर की शाम हेड कॉन्स्टेबल हरवेंद्र खुंटे ने पचपेड़ी थाने के सरकारी क्वार्टर में बुलाया था। उसके साथ आरक्षक गजपाल जांगड़े, अजय मधुकर और मुरीत बघेल भी मौजूद थे। उन्होंने मिलकर उसे शराब के केस में जेल भेजने की धमकी दी, जिसके बाद उसका नाम गुंडा लिस्ट में होने के नाम पर भयादोहन किया। पुलिसकर्मियों ने उससे 2 लाख रुपए की मांग की थी। लेकिन, 1 लाख 5000 रुपए में सौदा तय हुआ। हालांकि, एसएसपी रजनेश सिंह ने पीड़ित की शिकायत पर हेडकांस्टेबल और बाकी पुलिसकर्मियों के खिलाफ अभी कोई कार्रवाई नहीं की है।

अब पीड़ित और उसकी पत्नी को आरोपी बता रही पुलिस आरक्षक के रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहा है। साथ ही पुलिस की छवि भी धूमिल हो रही है। पचपेड़ी टीआई श्रवण टंडन अपने मातहत पुलिसकर्मियों के बचाव में आ गए हैं। उन्होंने पुलिस अफसरों को बताया कि जोगी नायक आदतन बदमाश है। उसके खिलाफ थाने में आठ और उसकी पत्नी के खिलाफ 2 केस दर्ज है। वहीं, आरक्षक गजपाल जांगड़े ने अपनी सफाई में पुलिस अफसरों को बताया कि मई में उसने जोगी नायक को दो लाख रुपए उधार दिए थे, जिसे वो लेने गया था। हालांकि, अब तक उसकी तरफ से इससे जुड़ा कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बलरामपुर में चरित्र शंका में पत्नी की हत्या:लोगों की बात सुनकर पति भड़का, हाथ-मुक्कों, लात और डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, पति गिरफ्तार

June 13, 2026

मां परिवार की रोशनी है विषय पर महिला सम्मेलन आयोजित:संत जोसेफ महागिरजाघर में महिलाएं हुई शामिल, डीनरी स्तर की नई कमेटी का गठन

June 13, 2026

भाजपा नेता के ढाबे पर पुलिस का छापा:बिलासपुर में अवैध बार संचालन में संचालक समेत 6 गिरफ्तार,ढाबे में शराब परोसने का मामला

June 13, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073859
Views Today : 656
Views Last 7 days : 1544
Views Last 30 days : 6406
Total views : 97968
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.