Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Bilaspur ASI Thappad BJP Karyakarta
Breaking News

Bilaspur ASI Thappad BJP Karyakarta

By adminApril 20, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1776667727 comp 43 1776665469
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बिलासपुर14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
ASI ने केस की जानकारी मांगने गए BJP कार्यकर्ता को तड़ातड़ 20 थप्पड़ मारे। - Dainik Bhaskar

ASI ने केस की जानकारी मांगने गए BJP कार्यकर्ता को तड़ातड़ 20 थप्पड़ मारे।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में अपने केस की जानकारी लेने पहुंचे बीजेपी कार्यकर्ता को ASI ने कनपटी पर तड़ातड़ 20 थप्पड़ जड़ दिए। जिससे उसका कान सुन्न पड़ गया है। ASI दिनेश तिवारी ने पीड़ित से कहा कि, बड़ा नेता है, तेरी सब नेतागिरी निकाल दूंगा, तुझे जेल भिजवा दूंगा।

अब इस मारपीट का LIVE सीसीटीवी VIDEO भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। थाने से ही किसी पुलिस वाले ने वीडियो को जारी किया है। इस मामले में SSP रजनेश सिंह ने ASI दिनेश तिवारी को पहले ही सस्पेंड कर चुके हैं।

साथ ही फरियादी की शिकायत पर उसी थाने में ASI के खिलाफ FIR भी दर्ज की गई है। पीड़ित ने खुद को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का रिश्तेदार बताता है। मामला रनतपुर थाने का है।

देखिए तस्वीरें…

बीजेपी कार्यकर्ता को ASI ने कनपटी पर तड़ातड़ 20 थप्पड़ जड़ दिए।

बीजेपी कार्यकर्ता को ASI ने कनपटी पर तड़ातड़ 20 थप्पड़ जड़ दिए।

ASI दिनेश तिवारी ने पीड़ित से कहा कि, बड़ा नेता है, तेरी सब नेतागिरी निकाल दूंगा, तुझे जेल भिजवा दूंगा।

ASI दिनेश तिवारी ने पीड़ित से कहा कि, बड़ा नेता है, तेरी सब नेतागिरी निकाल दूंगा, तुझे जेल भिजवा दूंगा।

अपने केस की जानकारी लेने पहुंचे थे बीजेपी कार्यकर्ता।

अपने केस की जानकारी लेने पहुंचे थे बीजेपी कार्यकर्ता।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, रतनपुर के बनियापारा निवासी विनोद जायसवाल 12 अप्रैल को अपने पुराने केस की जानकारी लेने थाने पहुंचा था। दोपहर करीब 2.30 बजे विनोद की मुलाकात ASI दिनेश तिवारी से हुई। विनोद ने अपने केस की जानकारी मांगी और जांच रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने का आग्रह किया। इसी बात पर ASI नाराज हो गया और मारपीट शुरू कर दी।

विनोद जायसवाल ने बताया कि, ASI ने गाली-गलौज करते हुए 15-20 थप्पड़ जड़ दिए। घटना के समय थाने में बाकी स्टाफ भी मौजूद थे। मारपीट के दौरान ASI ने धमकी भी दी कि तू कितना बड़ा नेता है, तेरी नेतागिरी निकाल दूंगा, तुझे जेल भिजवा दूंगा। इस मामले में जांच रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने के एवज में एएसआई पर पैसे मांगने के भी आरोप हैं।

SSP ने ASI को किया सस्पेंड

इस घटना की जानकारी थाना प्रभारी और ट्रेनी आईपीएस अंशिका जैन को हुई, तब उन्होंने SSP रजनेश सिंह को पूरी घटना की जानकारी दी। वहीं, पीड़ित ने भी इस मामले की शिकायत SSP से की। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए ASI दिनेश तिवारी को सस्पेंड कर जांच के आदेश दिए हैं।

SSP रजनेश सिंह ने ASI दिनेश तिवारी को सस्पेंड कर दिया है।

SSP रजनेश सिंह ने ASI दिनेश तिवारी को सस्पेंड कर दिया है।

ASI के खिलाफ दर्ज कराया केस

मारपीट की घटना के बाद विनोद का कान सुन्न पड़ गया है। उन्हें सुनने में परेशानी और सिरदर्द की शिकायत है। SSP रजनेश सिंह के निर्देश पर विनोद ने थाने में भी शिकायत की है, जिस पर पुलिस ने दिनेश तिवारी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं, अब इस मारपीट का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

पीड़ित विनोद जायसवाल की स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल।

पीड़ित विनोद जायसवाल की स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल।

कोयला कारोबारी और स्वास्थ्य मंत्री का करीबी

बताया जा रहा है कि, विनोद जायसवाल पहले कोयले का काम करता था। तब वो रतनपुर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता घनश्याम रात्रे का करीबी माना जाता था। बाद में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का करीबी बन गया। विनोद खुद को स्वास्थ्य मंत्री का रिश्तेदार भी बताता है।

………………………

इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए…

बिलासपुर में बीच सड़क युवक पर चलाए लात-घूंसे,VIDEO:होटल से खाना लेकर लौट रहा था युवक, विवाद होने पर बदमाशों ने जमकर की मारपीट

युवक को जमीन पर गिरा कर बदमाश लात-घूंसे और हाथ-मुक्कों से पिटाई करते दिख रहे।

युवक को जमीन पर गिरा कर बदमाश लात-घूंसे और हाथ-मुक्कों से पिटाई करते दिख रहे।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बदमाशों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी, जिससे युवक घायल हो गया। मारपीट की इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक को जमीन पर गिरा कर बदमाश लात-घूंसे और हाथ-मुक्कों से पिटाई करते दिख रहे हैं। घटना तोरवा थाना क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

हवाला के 35 लाख ठगने वाले अब तक गिरफ्तार नहीं:मुंबई से पैसे लेने रायपुर पहुंचे प्लाईवुड-कर्मचारी से ठगे थे पैसे, फुटेज-नंबर होने के बाद भी गिरफ्त से दूर

April 20, 2026

रायगढ़ में बाइक की डिक्की से कैश की चोरी:दो मामलों में अज्ञात चोर 2.55 लाख ले भागे, आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज

April 20, 2026

रायपुर में मिशन उत्कर्ष 2.0 के लिए ट्रेनिंग:5 दिवसीय कार्यक्रम में टीचर के गुणवत्ता सुधार पर फोकस, नए ब्लूप्रिंट और प्रैक्टिकल एजुकेशन पर फोकस

April 20, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068059
Views Today : 95
Views Last 7 days : 1039
Views Last 30 days : 4135
Total views : 89011
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.