Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Bilaspur: घर से भागी नाबालिग को सहेली की मां ने धकेला देह व्यापार में, चार गिरफ्तार
Breaking News

Bilaspur: घर से भागी नाबालिग को सहेली की मां ने धकेला देह व्यापार में, चार गिरफ्तार

By adminOctober 5, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
15 09 2025
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बिलासपुर जिले में मानव तस्करी और देह व्यापार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक महीने पहले घर से भागी नाबालिग अपनी सहेली के घर पहुंची थी, जहां उसे सहेली और उसकी मां ने सहारा देने के बहाने देह व्यापार में धकेल दिया।

Publish Date: Mon, 15 Sep 2025 05:12:41 AM (IST)

Updated Date: Mon, 15 Sep 2025 05:12:41 AM (IST)

Bilaspur: घर से भागी नाबालिग को सहेली की मां ने धकेला देह व्यापार में, चार गिरफ्तार
घर से भागी नाबालिग को सहेली की मां ने धकेला देह व्यापार में

HighLights

  1. बिलासपुर जिले में मानव तस्करी और देह व्यापार का सनसनीखेज मामला सामने आया है
  2. सहेली के घर पहुंची लड़की को उसकी मां ने सहारा देने के बहाने देह व्यापार में धकेल दिया
  3. उसे जबरन कमरे में बंद रखा जाता था और अलग-अलग लोगों को सौंपा जाता था

नईदुनिया प्रतिनिधि,बिलासपुर। बिलासपुर जिले में मानव तस्करी और देह व्यापार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक महीने पहले घर से भागी नाबालिग अपनी सहेली के घर पहुंची थी, जहां उसे सहेली और उसकी मां ने सहारा देने के बहाने देह व्यापार में धकेल दिया। पुलिस ने पीड़िता को रायगढ़ से छुड़ाकर सुरक्षित स्वजन के हवाले कर दिया है और मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, आठ अगस्त को नाबालिग घर से नाराज होकर निकली थी। वह सहेली के घर लिंगियाडीह पहुंची, जहां उसकी मां कालिका तिवारी (32) ने उसे शराब पिलाकर देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया। इसमें दलाल विक्की भोजवानी (40) भी शामिल था, जो ग्राहकों को उपलब्ध कराता था। नाबालिग ने पुलिस को बताया कि उसे जबरन कमरे में बंद रखा जाता था और अलग-अलग लोगों को सौंपा जाता था। यहां तक कि उसे रायगढ़ भी ले जाया गया था।

पुलिस की कार्रवाई

नाबालिग के बयान के आधार पर पुलिस ने सहेली, उसकी मां और दलाल समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। आरोपियों पर दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट और संगठित अपराध की धाराओं में कार्रवाई की गई है।

जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी विक्की भोजवानी पहले भी देह व्यापार में पकड़ा जा चुका है। पुलिस ने उसके मोबाइल और कॉल डिटेल जब्त कर लिए हैं, जिससे इस गिरोह से जुड़े और लोगों के नाम सामने आने की संभावना है। पुलिस ने साफ कहा है कि इस मामले में शामिल हर व्यक्ति पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें- CG News: बिलासपुर में विधवा को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

गोगांव, सेजबहार समेत कई गांवों में अवैध कब्जे:रायपुर में 500 एकड़ से ज्यादा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा, होगा सीमांकन

April 26, 2026

रायपुर में कंस्ट्रक्शन कारोबारी के 50 लाख ड्रायवर लेकर फरार:अकाउंटेंट को गुटखा लेने थाने से 10 कदम दूरी पर उतारा, गाड़ी–पैसे लेकर ड्रायवर हुआ गायब

April 26, 2026

बलरामपुर में पेट्रोल-डीजल की कमी:डीलरों ने प्रशासन से की आपूर्ति बढ़ाने की मांग, कृषि कार्यों पर भी पड़ सकता है असर

April 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068783
Views Today : 47
Views Last 7 days : 999
Views Last 30 days : 4155
Total views : 89764
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.