Uncategorized

बिलासपुर में गणेश विसर्जन के लिए यातायात पुलिस का रूट प्लान जारी, 24-25 सितंबर को पचरी घाट और छठ घाट जाएंगी झांकियां

बिलासपुर में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान 24 और 25 सितंबर को शहर की सड़कों पर जुलूस, झांकियों और वाहनों का दबाव बढ़ेगा। इसे देखते हुए यातायात पुलिस ने दोनों दिनों के लिए रूट प्लान जारी किया है। शहर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए पचरी घाट और सरकंडा स्थित छठ घाट निर्धारित किए गए हैं। इन दोनों घाटों तक पहुंचने वाले कई कनेक्टिंग मार्गों पर जरूरत के अनुसार वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित या डायवर्ट किया जाएगा।

एएसपी ट्रैफिक रामगोपाल करियारे ने बताया कि कोतवाली, सिविल लाइन, तोरवा और तिफरा क्षेत्र से निकलने वाली झांकियां और जुलूस पचरी घाट की ओर जाएंगे। वहीं सरकंडा, मोपका और आसपास के क्षेत्रों की गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए छठ घाट का रूट तय किया गया है।

जुलूस के दौरान भीड़ और यातायात व्यवस्था संभालने के लिए आयोजकों से पर्याप्त संख्या में वालंटियर रखने को कहा गया है। ये वालंटियर यातायात पुलिस के साथ मिलकर व्यवस्था संभालेंगे।

विसर्जन जुलूस के लिए देवकीनंदन चौक, राघवेंद्र तिराहा, सिम्स चौक, कोरोना चौक, मिशन चौक, अमरनाथ गोल बाजार चौक, कोतवाली चौक, जवाली नाला चौक, हटरी चौक, पचरी घाट और गांधी चौक प्रमुख रूट निर्धारित किए गए हैं। इनसे जुड़े कनेक्टिंग मार्गों पर जरूरत के अनुसार यातायात डायवर्ट किया जाएगा।

यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि विसर्जन जुलूस के दौरान इन मार्गों पर अनावश्यक आवागमन से बचें, ताकि भीड़ और जाम की स्थिति न बने।

छठ घाट जाने के लिए भी रास्ता बदलेगा। छठ घाट क्षेत्र में प्रतिमा विसर्जन के दौरान महमंद मोड़, पावर हाउस चौक, मोपका तिराहा, बसंत चौक, राजकिशोर नगर तिराहा, शनि मंदिर और छठ घाट तिराहा समेत कई स्थानों पर यातायात डायवर्ट किया जाएगा। भीड़ और वाहनों का दबाव बढ़ने पर कुछ मार्गों पर प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित भी किया जा सकता है।

सदर बाजार और गोल बाजार में ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। पेट्रोल पंप, सिम्स चौक के कनेक्टिंग मार्ग, लखीराम ऑडिटोरियम मार्ग, मिशन चौक, कोरोना चौक, काली मंदिर खापरगंज, तेलीपारा रोड, लालबहादुर शास्त्री-वाल्मीकि चौक, जवाली पुल चौक, लाइफ केयर अस्पताल मार्ग, गांधी चौक और जूना बिलासपुर क्षेत्र में भी यातायात की स्थिति के अनुसार रूट में बदलाव किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button