Uncategorized
बिलासपुर: छात्राओं से कापियां जंचवाने पर बड़ी कार्रवाई, मल्हार स्कूल के प्राचार्य समेत तीन शिक्षक हटाए गए

मस्तूरी के शासकीय हायर सेकेंडरी मल्हार में छात्राओं से कापियां जंचवाने, दुर्व्यवहार, सैनिटरी पैड वितरण में लापरवाही और 500 रुपये अवैध वसूली की पुष्टि के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। कलेक्टर के अनुमोदन पर DEO ने प्राचार्य वेद प्रकाश शुक्ला समेत दो व्याख्याताओं को तत्काल प्रभाव से हटाकर अन्य स्कूलों में भेजा है।




