Uncategorized
52 हाथियों के दल ने रोका पेंड्रा-कटघोरा मार्ग: सड़क के दोनों ओर थमे वाहन, राहगीर घंटों फंसे रहे

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में 52 हाथियों के विशाल दल ने पेंड्रा-कटघोरा मुख्य मार्ग पार किया, जिससे दोनों ओर वाहनों की आवाजाही थम गई। कटघोरा वनमंडल के पसान से लेकर मरवाही वनमंडल तक कई दिनों से दल की आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत है। हाथी खेतों में फसलें चट कर रहे हैं। वन विभाग ने अलर्ट जारी किया है, लेकिन सेल्फी लेने पहुंच रही भीड़ से हादसे का खतरा बढ़ गया है।




