Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Bike thief arrested in Mungeli, stolen motorcycle recovered | मुंगेली में बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद: रात में घर का गेट तोड़कर की थी बाइक चोरी, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल – Mungeli News
Breaking News

Bike thief arrested in Mungeli, stolen motorcycle recovered | मुंगेली में बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद: रात में घर का गेट तोड़कर की थी बाइक चोरी, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल – Mungeli News

By adminOctober 6, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
5ab59574 ff59 44ba 8287 3d634be15664 1759747785646
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



5ab59574 ff59 44ba 8287 3d634be15664 1759747785646

मुंगेली पुलिस ने एक बाइक चोर को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी की पहचान शिवकुमार उर्फ पप्पू डहरिया के रूप में हुई है। उससे चोरी की मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी-28-4135 जब्त की गई है।

.

यह मामला 2 अक्टूबर 2025 को लालपुर थाना में दर्ज किया गया था। प्रार्थी सरोज कुमार चतुगोष्ठी (उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम कंतेली) ने रिपोर्ट लिखाई थी कि 29 सितंबर 2025 की रात करीब 10 बजे उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल (सीजी-28-4135, बैंगनी-काला रंग, कीमत लगभग 14,000 रुपए) अपने घर के आंगन में खड़ी की थी।

रात में घर का गेट तोड़कर बाइक चोरी

रात करीब 2:30 बजे जब वह उठे, तो देखा कि मोटरसाइकिल गायब थी और घर का लोहे का गेट खुला था। आसपास तलाश करने पर भी मोटरसाइकिल नहीं मिली, जिसके बाद उन्होंने अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अपराध क्रमांक 141/2025, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

नाकाबंदी में पकड़ा गया बाइक चोर

मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने चोरी के इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात आरोपी और चोरी हुए सामान की बरामदगी के निर्देश दिए थे। पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। बीते दिन थाना क्षेत्र में नाकाबंदी और वाहन चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल चालक को रोका गया।

चोरी की बाइक के साथ आरोपी पकड़ा गया

पूछताछ में चालक ने बताया कि वाहन चोरी का है। मौके पर गवाहों के सामने मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी-28-4135 जब्त की गई। आरोपी शिवकुमार उर्फ पप्पू डहरिया (पिता शंभू, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम राजपुर, थाना लालपुर, हाल वार्ड क्रमांक 03, माखन बाड़ा, मगरपारा, थाना सिविल लाइन, जिला बिलासपुर) ने कंतेली गांव के एक घर के आंगन से मोटरसाइकिल चोरी करने का जुर्म स्वीकार कर लिया। उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

गोडमर्रा की सड़क पूरी तरह से बदहाल हो चुकी

April 22, 2026

प्रकाश इंडस्ट्रीज की भट्टी में 123 किलो गांजा समेत अन्य सामान जलाया गया

April 22, 2026

पेड़ से अधिकारी का तोता उतारने बुलाया फायर ब्रिगेड,VIDEO:नारायणपुर में पालतू तोते पर बौछार, हजारों लीटर पानी बहाया; पानी की बर्बादी पर लोग नाराज

April 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068260
Views Today : 9
Views Last 7 days : 1049
Views Last 30 days : 4091
Total views : 89220
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.