![]()
कोरबा के पसान थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर एक देवर ने अपनी भाभी पर डंडे से हमला कर दिया। इस हमले में महिला के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह घटना शुक्रवार को हुई, जब घायल महिला अपने घर के पीछे जंगल में लगे चार पेड़ से चार बीन रही थी। इसी दौरान उसका देवर जान सिंह (55) वहां पहुंचा और “मेरी जमीन पर क्यों चार बीन रही है” कहकर विवाद शुरू कर दिया। महिला की हालत गंभीर देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। आरोपी जान सिंह ने डंडे से महिला के सिर पर कई वार किए, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। परिजनों और आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपी जमीन को लेकर अक्सर विवाद करता था बताया जा रहा है कि महिला के पति की मौत के बाद से ही आरोपी जान सिंह जमीन को लेकर अक्सर विवाद करता था। आरोपी तीन भाइयों में सबसे छोटा है और जमीन के विवाद के चलते वह पहले भी कई बार महिला से झगड़ा कर चुका था। पसान थाना प्रभारी चंद्रपाल खांडे ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायल महिला को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया और आरोपी जान सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। पारिवारिक विवाद में हिंसा बर्दाश्त नहीं;पुलिस आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या के प्रयास) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और जमीन संबंधी दस्तावेजों की भी पड़ताल की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि पारिवारिक विवाद में इस तरह की हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
<
