Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Bike collides with tree in Surguja, girl dies, fiancé critical | सरगुजा में सड़क हादसे में 2 महिलाओं की मौत: पेड़ से टकराई बाइक, युवती ने तोड़ा दम, मंगेतर गंभीर; इनोवा ने महिला को रौंदा – Ambikapur (Surguja) News
Breaking News

Bike collides with tree in Surguja, girl dies, fiancé critical | सरगुजा में सड़क हादसे में 2 महिलाओं की मौत: पेड़ से टकराई बाइक, युवती ने तोड़ा दम, मंगेतर गंभीर; इनोवा ने महिला को रौंदा – Ambikapur (Surguja) News

By adminDecember 16, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
befunky collage 19 1 1765872596
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


सरगुजा जिले में 15 दिसंबर की रात दो अलग-अलग सड़क हादसों में 2 महिलाओं की मौत हो गई। अंबिकापुर-दरिमा मार्ग में तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में एक युवती की जान चली गई, वहीं, उसका उसका मंगेतर गंभीर रूप से घायल है।

.

बताया जा रहा है दोनों मीना बाजार देखकर घर लौट रहे थे, तभी हादसा हुआ। वहीं, एक अन्य हादसे में केवरा गांधी चौक के पास सड़क पार कर रही महिला को तेज रफ्तार इनोवा ने टक्कर मार दी। महिला उछलकर दूर जा गिरी। सिर फटने से उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मामला लखनपुर थाना क्षेत्र का है।

नेशनल हाईवे में इनोवा की टक्कर से महिला की मौत

नेशनल हाईवे में इनोवा की टक्कर से महिला की मौत

मीना बाजार देखकर लौट रहे थे बाइक सवार

जानकारी के मुताबिक, अंबिकापुर-दरिमा मार्ग में 15 दिसंबर की रात तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार युवती सानिया कंवर (18 साल) वहीं उसका मंगेतर अर्जुन सिंह (21 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची एवं दोनों को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंचाया। हादसे की सूचना पर देर रात परिजन हॉस्पिटल पहुंचे। परिजनों ने बताया कि अर्जुन सिंह एवं सानिया कंवर की शादी तय हो गई थी।

दोनों दोनों नावापारा के दरिमा के रहने वाले थे। 15 दिसंबर को बाइक से अंबिकापुर मीना बाजार देखने आए थे। मीना बाजार देखकर वापस लौटने के दौरान हादसा हुआ।

हादसे में अर्जुन सिंह को गंभीर चोटें आई हैं, उसे आईसीयू में दाखिल किया गया है। दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था। दरिमा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सड़क हादसे में सानिया कंवर की जान चली गई।

सड़क हादसे में सानिया कंवर की जान चली गई।

इनोवा की टक्कर से महिला की मौत

एक अन्य हादसे में नेशनल हाईवे 130, अंबिकापुर-बिलासपुर मुख्य मार्ग में केवरा गांधी चौक के पास 15 दिसंबर की रात सड़क पार कर रही महिला को तेज रफ्तार इनोवा ने चपेट में ले लिया।

इनोवा की टक्कर से महिला उछलकर सड़क पर गिर गई। सिर में गंभीर चोट के कारण उसकी मौत हो गई।

मृतका की शिनाख्त ग्राम केवरा निवासी सावित्री गोंड (55 वर्ष) के रूप में हुई है। वह सामान लेने दुकान की ओर निकली थी। घटना की सूचना पर लखनपुर पुलिस ने अपराध दर्ज किया है एवं मामले की जांच की जा रही है।

हादसे के बाद बाइक झाड़ियों में जा घुसी।

हादसे के बाद बाइक झाड़ियों में जा घुसी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर 2 लाख ठगे:बिलासपुर में तृतीय श्रेणी कर्मचारी ने संविदा महिला टीचर को 'बंगला प्यून' बनाने वसूले पैसे

June 22, 2026

हाईकोर्ट में बढ़े अवमानना केस,पूर्व-मंत्री ने राज्यपाल को लिखा पत्र:मोहम्मद अकबर बोले- भाजपा सरकार में बढ़ोतरी हुई, गवर्नर से दखल की मांग

June 22, 2026

Marwahi Blast Injury | Unknown Object Break Attempt

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075056
Views Today : 314
Views Last 7 days : 2960
Views Last 30 days : 9380
Total views : 103322
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.