बालोद| ग्राम करहीभदर पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर और बाइक में टक्कर होने से ग्राम चिखली राजनांदगांव निवासी ठेकेदार राणा प्रवीण गजभिये व उनकी बेटी परी घायल हो गए। पुलिस के अनुसार प्रवीण ने जानकारी दी है कि बुधवार को बेटी परी गजभिये का जन्म दिवस मनाने ब
.
इस दौरान करहीभदर पेट्रोल पंप के पास अज्ञात ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक ने गाड़ी को अचानक मोड़ दिया। जिसके बाद बाइक टकरा गई। घटना में मुझे व बेटी को चोट लगी है। घटना के बाद बेटी को सांकरा बंगला के अस्पताल में भर्ती कराए। वहां से राजनांदगांव के अस्पताल में भर्ती कराने के बाद रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचा।
<
