Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Big game of cyber fraudsters exposed in Bhilai | भिलाई में साइबर ठगों का बड़ा खेल उजागर: किराए पर बैंक अकाउंट देने वाले तीन युवक गिरफ्तार, 6.33 लाख का ट्रांजेक्शन पकड़ा गया – durg-bhilai News
Breaking News

Big game of cyber fraudsters exposed in Bhilai | भिलाई में साइबर ठगों का बड़ा खेल उजागर: किराए पर बैंक अकाउंट देने वाले तीन युवक गिरफ्तार, 6.33 लाख का ट्रांजेक्शन पकड़ा गया – durg-bhilai News

By adminSeptember 28, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 09 27 at 55850 pm 1759043455
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2025 09 27 at 55850 pm 1759043455

सुपेला पुलिस ने साइबर ठगी के नेटवर्क को तोड़ते हुए तीन म्यूल अकाउंट धारकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने लालच में आकर अपने बैंक अकाउंट किराए पर दे दिए थे। इन खातों के जरिए कुल 6 लाख 33 हजार 994 रुपए का संदिग्ध ट्रांजेक्शन सामने आया है। पहली नजर मे

.

किराए पर देते थे बैंक अकाउंट भिलाईनगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि गृह मंत्रालय के समन्वय पोर्टल से सूचना मिली थी कि सुपेला के कुछ खातों का इस्तेमाल साइबर अपराध में हो रहा है। जांच में खुलासा हुआ कि अमनदीप सिंह (19 वर्ष), निवासी एलआईजी जवाहर नगर ने उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड में खाता खोलकर इसे ठगों को किराए पर दे दिया।

इस खाते में सिर्फ एक दिन 5 अप्रैल 2024 को ही 4 लाख 36 हजार 200 रुपए की ठगी की रकम डाली गई। पुलिस का कहना है कि आरोपी को इसके एवज में कमीशन मिलता था।

कॉन्ट्रेक्टर कॉलोनी और चिंगरीपारा से भी जुड़े तार दूसरा आरोपी गनेश्वर दास मानिकपुरी (25 वर्ष), निवासी कॉन्ट्रेक्टर कॉलोनी है। उसने बैंक ऑफ इंडिया, सुपेला शाखा का खाता ठगों को सौंप दिया। जुलाई से दिसंबर 2024 के बीच इस खाते से 99 हजार 794 रुपए का ट्रांजेक्शन किया गया।

तीसरा आरोपी विवेक अवचट (24 वर्ष), निवासी चिंगरीपारा है। विवेक ने भी बैंक ऑफ इंडिया के खाते का इस्तेमाल साइबर अपराधियों को करने दिया। उसके खाते में 98 हजार रुपए ठगी की रकम जमा हुई। पुलिस को शक है कि इन तीनों खातों से और भी ठगी की रकम गुजरी है। जांच जारी है और आने वाले दिनों में साइबर गैंग के और चेहरे सामने आ सकते हैं।

किराए पर खाता देने वाले भी अपराधी पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर बीएनएस की धारा 317(2) और 318(4) के तहत केस दर्ज किया है। अधिकारियों का कहना है कि म्यूल अकाउंट धारक ही साइबर अपराधियों के लिए सबसे बड़ा हथियार होते हैं। ये अपराधी खुद कभी सामने नहीं आते, बल्कि ऐसे लालची युवाओं का इस्तेमाल करते हैं। सीएसपी भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी ने कहा कि जो लोग मामूली पैसों के लालच में अपना बैंक अकाउंट किराए पर देते हैं, वे सीधे साइबर अपराध में भागीदार बनते हैं। ऐसे लोगों को अब जेल की हवा खानी पड़ेगी।

साइबर ठगी का खतरनाक नेटवर्क साइबर एक्सपर्ट बताते हैं कि ठग खुद खाते नहीं खोलते, बल्कि भोले-भाले युवाओं को पैसों का लालच देकर खाते किराए पर ले लेते हैं। इस तरह ठगी की रकम का असली सुराग दब जाता है और अपराधी बच निकलते हैं। लेकिन इस बार पुलिस ने समय रहते जाल बिछाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक्सपर्ट का कहना है कि बैंक खाता, एटीएम या यूपीआई आईडी किसी भी कीमत पर दूसरों को न दें। अचानक खाते में बड़ी रकम आए तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। साइबर ठगी की शिकायत के लिए 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:बच्चे का सिर पत्थर से कुचला, प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी; अफसरों की शराब पार्टी, अमित जोगी को राहत नहीं

April 20, 2026

कबाड़ गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान राख:मुंगेली जिले के लोरमी में दमकल न होने से आए दिन होती है समस्या

April 20, 2026

कोरबा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटा,ड्राइवर की मौत:कटघोरा-जेन्जरा बायपास पर हादसा, को-ड्राइवर गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी

April 20, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068093
Views Today : 130
Views Last 7 days : 1074
Views Last 30 days : 4170
Total views : 89046
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.