![]()
मुंगेली जिले के लोरमी इलाके में बीती देर रात झझपुरी रोड स्थित एक बड़े कबाड़ी गोदाम में भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटें इतनी विकराल थीं कि दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता अधिक होने के कारण काबू पाना मुश्किल हो गया। इस घटना ने स्थानीय प्रशासन और बुनियादी सुविधाओं की कमी को उजागर किया है। लोरमी में फायर ब्रिगेड होती तो आग पर काबू किया जा सकता था सबसे चिंताजनक बात यह रही कि लोरमी नगर पालिका में अपनी कोई फायर ब्रिगेड नहीं है। इस कारण आग लगने के बाद घंटों तक स्थिति अनियंत्रित बनी रही और समय पर आग नहीं बुझाई जा सकी, जिससे व्यापारी को भारी आर्थिक नुकसान हुआ। लोगों का कहना है कि यदि लोरमी में अपनी फायर ब्रिगेड होती, तो आग पर तत्काल काबू पाकर लाखों के नुकसान को रोका जा सकता था। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन इस हादसे ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
<
