Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कोरबा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटा,ड्राइवर की मौत:कटघोरा-जेन्जरा बायपास पर हादसा, को-ड्राइवर गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी
Breaking News

कोरबा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटा,ड्राइवर की मौत:कटघोरा-जेन्जरा बायपास पर हादसा, को-ड्राइवर गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी

By adminApril 20, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
d21430f9 fc45 4fbf b142 b676a6abd01c 1776688751408
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



d21430f9 fc45 4fbf b142 b676a6abd01c 1776688751408
कोरबा जिले के कटघोरा-जेन्जरा बायपास मार्ग पर ग्राम पतरापाली मोड़ के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ड्राइवर की मौके पर ही दबकर मौत हो गई, जबकि सह ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को कटघोरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर ग्राम पतरापाली मोड़ के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। तेज गति के कारण ट्रैक्टर सड़क से उतरकर पलट गया और ड्राइवर उसके नीचे दब गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। ट्रैक्टर को हटाकर ड्राइवर को निकाला तब तक मौत हो चुकी थी मृतक की पहचान राम के रूप में हुई है, जिसकी उम्र लगभग 23 वर्ष बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस प्रभारी धर्म नारायण तिवारी के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर को हटाकर ड्राइवर को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घायल को-ड्राइवर को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। भारी वाहनों की तेज रफ्तार समस्या बन गई:स्थानीय लोग प्रारंभिक जांच में तेज गति और वाहन पर नियंत्रण न रख पाना हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है और वे मौके पर पहुंच गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बायपास मार्ग पर ट्रैक्टर और भारी वाहनों की तेज रफ्तार एक आम समस्या बन गई है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मार्ग पर गति नियंत्रण और सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

विधायक व्यास कश्यप ने सरकार, प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप:जांजगीर-चांपा में 1 मई से महात्मा गांधी प्रतिमा के पास करेंगे सत्याग्रह

April 20, 2026

जांजगीर-चांपा के हनुमान मूर्ति तोड़ी, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम:अज्ञात तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर 4 घंटे प्रदर्शन, चक्का जाम

April 20, 2026

महिला आबकारी SI पर मारपीट और उगाही के आरोप:युवक बोला- भट्टी से जबरन उठाकर कंट्रोल रूम ले गईं, 50 हजार की मांग की

April 20, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068100
Views Today : 138
Views Last 7 days : 1082
Views Last 30 days : 4178
Total views : 89054
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.