युवा कांग्रेस में संगठनात्मक पुनर्संरचना की प्रक्रिया तेज हो गई है। बेमेतरा जिला युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बनाए गए प्रांजल तिवारी ने गुरुवार को एक महत्त्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए जिला और ब्लॉक स्तर की पूरी युवा कांग्रेस इकाई को भंग कर दिया है। आदेश
.
नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष प्रांजल तिवारी ने कहा कि जिले में युवा कांग्रेस को अधिक सक्रिय, मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। संगठन में नई ऊर्जा और योग्यता आधारित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुनर्गठन आवश्यक था। उन्होंने संकेत दिए कि आने वाले दिनों में नए सशक्त ढांचे की घोषणा की जाएगी।

जिलाध्यक्ष प्रांजल तिवारी द्वारा जारी किए गए इस आदेश के बाद राजनीतिक हलकों में यह चर्चा तेज हो गई है कि युवा कांग्रेस बेमेतरा जल्द ही नए नेतृत्व व नई कार्यशैली के साथ नजर आएगी।
<
