Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Big case of usury in Bhilai | भिलाई में सुदखोरी का बड़ा मामला: बीएसपी कर्मचारी को 3 लाख देकर 10 लाख से ज्यादा वसूले, रिटायरमेंट के पैसों को भी लेने बैंक के बाहर 10 साथियों के साथ घेरा – durg-bhilai News
Breaking News

Big case of usury in Bhilai | भिलाई में सुदखोरी का बड़ा मामला: बीएसपी कर्मचारी को 3 लाख देकर 10 लाख से ज्यादा वसूले, रिटायरमेंट के पैसों को भी लेने बैंक के बाहर 10 साथियों के साथ घेरा – durg-bhilai News

By adminDecember 6, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 12 05 at 63758 pm 1764993285
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


दुर्ग जिले में भी सुदखोरी के एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां सुदखोरी का एक पूरा गैंग काम कर रहा था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला भिलाई भट्ठी थाना क्षेत्र का है, जहां एक सेवानिवृत्त बीएसपी कर्मचारी से जबरन 10 लाख रुपये की वसूली की गई है। प

.

पुलिस ने 3 आरोपी को किया है गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी है।

पुलिस ने 3 आरोपी को किया है गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी है।

3 लाख रुपए लिया था उधार प्रार्थी ने थाना भिलाई भट्ठी में लिखित शिकायत देते हुए बताया कि उसने घरेलू जरूरतों के लिए प्रदीप नायक से पैसे मांगे थे। प्रदीप ने उसे एम. कृष्णा रेड्डी उर्फ सोनू के माध्यम से जयदीप सिंह नामक व्यक्ति से 28 फरवरी 2025 को 3 लाख रुपये उधार दिलवाए थे। इसके बदले प्रार्थी से प्रगति महिला नागरिक सहकारी बैंक, सेक्टर-2 के पांच ब्लैंक चेक और दो एग्रीमेंट पेपर पर हस्ताक्षर करवाकर रख लिए गए थे।

4 महीने में ब्याज समेत लौटाया था पूरा पैसा प्रार्थी ने 4 महीने बाद जून 2025 में ब्याज सहित पूरी राशि लौटा दी थी। लेकिन इसके बाद भी आरोपी जयदीप सिंह लगातार यह कहकर दबाव बनाता रहा कि अभी ब्याज की रकम बाकी है। इस बहाने उसने चेक और एग्रीमेंट पेपर वापस करने से इनकार कर दिया। इसकी वजह से प्रार्थी पर लगातार पैसे देने का दवाब बनाया जा रहा था।

रिटायरमेंट में मिले 10 लाख रुपए भी ले लिए 30 नवंबर 2025 को प्रार्थी बीएसपी से सेवानिवृत्त हुआ। 3 दिसंबर 2025 को जब वह अपनी पत्नी के साथ बैंक पहुंचा और रिटायरमेंट की रकम को दूसरे खाते में ट्रांसफर करने की प्रक्रिया में था, तभी आरोपी जयदीप सिंह, कृष्णा रेड्डी, प्रदीप नायक और उनके 8–10 साथी वहां पहुंच गए। आरोपियों ने उसे और उसकी पत्नी को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और दबाव बनाकर 9 लाख रुपए आरटीजीएस के माध्यम से तथा 1 लाख रुपए नगद, कुल 10 लाख रुपये जबरन अपने परिचित के खाते में जमा करा लिए।

3 आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश पुलिस ने प्रकरण में विभिन्न बैंक के ब्लैंक चेक, एग्रीमेंट दस्तावेज तथा अन्य महत्वपूर्ण कागजात बरामद किए हैं। इस मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार हो गए हैं। इनमें ओमप्रकाश (57 वर्ष), सेक्टर-7, प्रदीप नायक (38 वर्ष), सेक्टर-1 और एम. कृष्णा रेड्डी (28 वर्ष), तालपुरी को गिरफ्तार किया गया है। मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में यह अन्य लोगों से भी पैसे वसूलने का खुलासा हो सकता है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बंदी की संदिग्ध मौत मामला… CCTV फूटेज आया सामने:कोतरा रोड थाना में नहीं हुई मारपीट, पुलिस ने रखा अपना पक्ष, न्यायिक जांच जारी

June 16, 2026

बलौदाबाजार में नकली डीएपी खाद बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़:हरियाणा से लाए 13 बोरी नकली खाद जब्त,नकली,आरोपी पिकअप छोड़कर अंधेरे में फरार

June 16, 2026

लोरमी पानी टंकी का वाल्व लीक,5 लाख लीटर पानी बहा:घरों-सड़कों पर भरा पानी,8 वार्डों में पानी की सप्लाई बाधित,8 हजार लोग प्रभावित,मरम्मत जारी

June 16, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074325
Views Today : 833
Views Last 7 days : 5364
Views Last 30 days : 9690
Total views : 101890
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.