छत्तीसगढ़ उन 12 राज्यों में शामिल है जहां भारतीय निर्वाचन आयोग ने स्पेशल समरी रिवीजन (SIR) की प्रक्रिया पहले चरण में शुरू करने का ऐलान किया है। लेकिन प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही सियासत शुरु हो गई है।
.
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने SIR को लेकर निर्वाचन आयोग पर सवाल उठाते हुए कहा कि आयोग को स्पष्ट करना चाहिए कि बिहार में कितने बांग्लादेशी और छत्तीसगढ़ में कितने पाकिस्तानी नागरिक पहचाने गए हैं। उन्होंने कहा, ऑपरेशन सिंदूर के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने तीन दिन में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानियों का आंकड़ा देने को कहा था, लेकिन छत्तीसगढ़ की सरकार अभी तक ये रिपोर्ट नहीं बता पाई है।
वहीं भूपेश बघेल के इस बयान को भाजपा ने कांग्रेस की झुंझलाहट बताया है, भाजपा प्रवक्ताओं ने कहा कि SIR लागू होते ही कांग्रेस की बेचैनी साफ दिख रही है, क्योंकि यह प्रक्रिया फर्जी मतदाता नामों को हटाने का काम करेगी। भाजपा का कहना है कि कांग्रेस ने वर्षों तक “घुसपैठियों के वोट बैंक” के सहारे राजनीति की है, और अब जब यह वोट बैंक खतरे में है तो कांग्रेस घबरा रही है।
क्या है SIR प्रक्रिया
निर्वाचन आयोग ने सोमवार को 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) की घोषणा की।इस प्रक्रिया का उद्देश्य दोहराए गए नाम, मृत मतदाताओं और फर्जी पंजीकरण को हटाना है, ताकि मतदाता सूची को विश्वसनीय बनाया जा सके।
इस सूची में शामिल राज्य हैं —छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, केरल, तमिलनाडु, गोवा, पश्चिम बंगाल, अंडमान-निकोबार, लक्षद्वीप और पुडुचेरी।

क्या कह रही है कांग्रेस पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, एसआईआर की घोषणा छत्तीसगढ़ में हुई है, लेकिन निर्वाचन आयोग को बताना चाहिए कि बिहार में कितने बांग्लादेशी पहचाने गए, यहां भी पाकिस्तानी बहुत हैं, गृह मंत्रालय ये भी नहीं बता पाया है कि कितने पाकिस्तानी छत्तीसगढ़ में, अमित शाह ने तीन दिन में पाकिस्तानियों की संख्या बताने को कहा था, लेकिन अभी तक गृह मंत्री की पहचान नहीं हो पाई है।

क्या है भाजपा का पलटवार भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा, देश के अन्य राज्यों में एसआईआर लागू होने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ये कहना कि बिहार और छत्तीसगढ़ में कितने घुसपैठिए हैं। एसआईआर प्रारंभ होना कांग्रेस की झुंझलाहट को साफ दर्शाता है कि सभी राज्यों में घुसपैठिए के जरिए वोट बटोरने का काम कांग्रेस करती थी।
उन्होंने कहा, फर्जी वोटबैंक जो कांग्रेस के खाते में जाता था, अब कट जाएंगे, इसलिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस को ये तकलीफ है, अगर एसआईआर पर अगर सवाल करना है और उनको इतनी चिंता है तो वो अपने मुखिया से एनआरसी पर सहमति प्रकट कर दे, भाजपा हमेशा से ऐसे घुसपैठियों को बाहर का रास्ता दिखाने का काम करती है, भाजपा चुनाव आयोग के इस काम का समर्थन करती है, लेकिन कांग्रेस की हमेशा से अवैध घुसपैठियों को समर्थन देती है।
<
