Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » bhupesh baghel and gehlot become senior observers in bihar elections | बिहार चुनाव…भूपेश और गहलोत बने सीनियर ऑब्जर्वर: AICC ने अधीर रंजन को भी जिम्मेदारी, असम-यूपी-महाराष्ट्र चुनाव के पर्यवेक्षक रह चुके हैं बघेल – Chhattisgarh News
Breaking News

bhupesh baghel and gehlot become senior observers in bihar elections | बिहार चुनाव…भूपेश और गहलोत बने सीनियर ऑब्जर्वर: AICC ने अधीर रंजन को भी जिम्मेदारी, असम-यूपी-महाराष्ट्र चुनाव के पर्यवेक्षक रह चुके हैं बघेल – Chhattisgarh News

By adminOctober 5, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 221759595393 1759603407
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


AICC ने बिहार चुनाव को लेकर सीनियर ऑब्जर्वर की नियुक्ति की है। छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल को भी जिम्मेदारी मिली है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सीनियर ऑब्जर्वर की लिस्ट जारी की है। छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल, राजस्थान के पूर्व CM अशोक गहलोत और कांग्रेस के सीनियर लीडर अधीर रंजन चौधरी को सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किया है।

.

अधीर रंजन चौधरी पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं। इन तीनों नेताओं के अनुभव को देखते हुए कांग्रेस ने बिहार चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी है। AICC के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने लिस्ट जारी की है। बिहार कांग्रेस ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर जानकारी दी है।

बता दें कि भूपेश बघेल इसके पहले हिमाचल प्रदेश, झारखंड, असम, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र चुनाव के ऑब्जर्वर रह चुके हैं। 2024 लोकसभा चुनाव में रायबरेली सीट पर जब राहुल गांधी प्रत्याशी थे, तब भी बघेल को ही उस सीट पर ऑब्जर्वर बनाया गया था। फिलहाल, वे कांग्रेस महासचिव के रूप में पंजाब के प्रदेश प्रभारी भी हैं।

देखिए ये लिस्ट…

whatsapp image 2025 10 04 at 92705 pm 1759595085

41 डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन आब्जर्वर भी नियुक्त

AICC ने इन 3 सीनियर लीडर्स के अलावा सभी जिलों के लिए 41 डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन आब्जर्वर नियुक्त किए हैं। इनमें अविनाश पांडे, भक्त चरण दास, अजय राय, अनिल चौधरी, बी.वी. श्रीनिवास, विक्रांत भूरिया, इरफान अंसारी, रोहित चौधरी और अनिल चोपड़ा आदि शामिल हैं।

whatsapp image 2025 10 04 at 92705 pm 1 1759595093
b3 1759597806

पहले भी 58 ऑब्जर्वर नियुक्त किए थे

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) ने इससे पहले प्रदेश के लिए 58 ऑब्जर्वर नियुक्त किए थे। इसमें 4 महिलाओं को भी शामिल किया गया था। इसमें अम्बा प्रसाद, विंग कमांडर अनुमा आचार्य, श्वेता सिंह औ ममता देवी शामिल थीं।

अम्बा प्रसाद झारखंड विधानसभा की सदस्य रही हैं, वो वर्तमान में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव और पश्चिम बंगाल की सह-प्रभारी के रूप में कम करती हैं। वहीं, अनुमा आचार्य भारतीय वायु सेना में विंग कमांडर रही हैं और वह सबसे पहली महिला लॉजिस्टिक ऑफिसर में से एक हैं।

पिछली बार से कम सीटों पर लड़ सकती है RJD-कांग्रेस

लोकसभा चुनाव में RJD 23, कांग्रेस 9, वाम दल 5 और VIP 3 सीटों पर उतरे थे। एक लोकसभा सीट में 6 विधानसभा सीट को माना जाता है। इस फॉर्मूले के आधार पर ही विधानसभा में सीटों का बंटवारा हुआ तो RJD की 138 सीटों पर दावेदारी बन रही है।

इसके अलावा कांग्रेस की 54, तीनों वाम दलों की 30 और VIP की 18 सीटें पर दावेदारी बन रही है। कुल 243 सीटों में बची 3 सीटें दूसरे दलों के लिए छोड़ा जा सकता है।

image 72 1759596442

पिछली बार कितनी सीटों पर लडे़

2020 विधानसभा चुनाव में महागठबंधन में RJD 144 सीटों पर चुनाव लड़ी थी और 75 सीटों पर जीत दर्ज की थी। कांग्रेस 70 सीटों पर लड़ी। 19 सीटों पर जीत मिली। माले 19 सीटों पर चुनाव लड़ा और 12 पर जीत दर्ज की।

कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सिस्ट) ने चार सीटों पर चुनाव लड़ा और दो सीटों पर जीत हासिल की। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPI) ने 6 सीटों पर चुनाव लड़ा और दो सीटों पर जीत हासिल की थी।

image 71 1759596198



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

परसाभदेर में बस स्टैंड जमीन STP को देने पर आपत्ति:पूर्व नपा अध्यक्ष विक्रम पटेल सहित आम जनता ने दर्ज कराई शिकायत

April 21, 2026

अंबिकापुर-कटघोरा फोरलेन NH पर बनेगा एनिमल कारिडोर, लखनपुर में बायपास:नया डीपीआर बनाने परिवहन मंत्री का निर्देश, टीएस सिंहदेव ने दिया था सुझाव

April 21, 2026

धमतरी में 72 लाख का गांजा जब्त,दो तस्कर गिरफ्तार:ओडिशा से महाराष्ट्र ले जा रहे थे, वन विभाग ने चेकिंग के दौरान कार से पकड़ा

April 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068239
Views Today : 115
Views Last 7 days : 1087
Views Last 30 days : 4188
Total views : 89198
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.