टॉप न्यूज़

Sakti Papa Dhaba Viral Video


ढाबे में पुरुष शोचालय में धोए जा रहे हैं बर्तन

सक्ती जिले के हरेठी स्थित पापा ढाबा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में ढाबे का एक कर्मचारी कथित तौर पर पुरुष शौचालय के अंदर कटोरी, प्लेट और अन्य बर्तन धोता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद ढाबे की स्वच्छता व्य

.

मामले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए ढाबा संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी करने और नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही है।

बर्तनों की सफाई शौचालय में की जा रही

बर्तनों की सफाई शौचालय में की जा रही

ग्राहक ने बनाया VIDEO, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

जानकारी के अनुसार, सक्ती नगर और आसपास के क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में पापा ढाबा में भोजन करने पहुंचते हैं। बताया जा रहा है कि एक ग्राहक ने ढाबे के कर्मचारी को पुरुष शौचालय के भीतर बर्तन धोते हुए देखा। इसके बाद उसने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

लोगों के स्वास्थ्य के प्रति बरती जा रही गंभीर लापरवाही

लोगों के स्वास्थ्य के प्रति बरती जा रही गंभीर लापरवाही

VIDEO ने बढ़ाई हाइजीन को लेकर चिंता

वायरल वीडियो में कर्मचारी कथित तौर पर शौचालय के भीतर कटोरी, प्लेट और अन्य बर्तन साफ करता दिखाई दे रहा है।

यदि जांच में यह पुष्टि होती है कि ग्राहकों को परोसे जाने वाले बर्तनों की सफाई वास्तव में शौचालय के अंदर की जा रही थी, तो इसे खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता मानकों का गंभीर उल्लंघन माना जा सकता है।

ढाबा संचालक ने बताया

ढाबा संचालक मुन्ना ठाकुर ने बताया कि जहां बर्तन धोया जाता है, वहां ढलाई हो रहा था। इसीलिए वहां थोड़े समय के लिए बर्तन धोया जा रहा था। इसी दौरान किसी ने उस समय का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

खाद्य विभाग की निगरानी पर भी उठे सवाल

घटना सामने आने के बाद जिले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की नियमित जांच व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि ढाबों और रेस्टोरेंट्स का नियमित और प्रभावी निरीक्षण होता, तो इस तरह की स्थिति सामने नहीं आती। लोगों का आरोप है कि निरीक्षण के नाम पर अक्सर केवल औपचारिकताएं पूरी की जाती हैं।

खुलेआम नागरिकों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़

खुलेआम नागरिकों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़

अधिकारी और कर्मचारी भी आते हैं यहां भोजन करने

स्थानीय लोगों के अनुसार, पापा ढाबा में आम लोगों के अलावा विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी भोजन करने पहुंचते हैं। ऐसे में वीडियो सामने आने के बाद लोगों के बीच खाद्य पदार्थों की स्वच्छता और स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है।

‘दूसरे ढाबों की भी जांच हो’

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिले के अन्य ढाबों और रेस्टोरेंट्स की भी जांच की जानी चाहिए। उनका आरोप है कि कई स्थानों पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता से समझौता किया जा रहा है। लोगों ने पूरे जिले में विशेष जांच अभियान चलाने की मांग की है।

खाद्य विभाग बोला- नोटिस जारी होगा

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारी शांतनु भट्टाचार्य ने कहा कि जिले के सभी ढाबों और रेस्टोरेंट्स में नियमित जांच की जाती है। जहां भी कमियां मिलती हैं, वहां नियमानुसार कार्रवाई की जाती है।

उन्होंने कहा कि पापा ढाबा का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, उसका संज्ञान लिया गया है। ढाबा संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। जवाब मिलने और जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

……………………….

इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए…

सोडा-गन्ना जूस की बर्फ में मिला मरा मेंढक, VIDEO:शॉप में बर्फ तोड़ते समय दिखा; कोरबा चौपाटी-संघ ने की फैक्ट्री पर कार्रवाई की मांग

जूस की दुकान में इस्तेमाल की जा रही बर्फ में मरा हुआ मेंढक मिला।

जूस की दुकान में इस्तेमाल की जा रही बर्फ में मरा हुआ मेंढक मिला।

छत्तीसगढ़ के कोरबा में सोडा-गन्ना जूस की दुकान में इस्तेमाल की जा रही बर्फ में मरा हुआ मेंढक मिला। जूस बनाते समय जब बर्फ को तोड़ा जा रहा था, तभी उसमें मेंढक दिखाई दिया, जिसे देखकर मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए। पढ़िए पूरी खबर…



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button