दुर्ग-भिलाई53 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

आयुष झारिया की फाइल फोटो।
छत्तीसगढ़ के भिलाई में गुरुवार रात DSP रैंक के अधिकारी के बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के दौरान घर पर कोई नहीं था। पिता की विधानसभा में ड्यूटी लगी थी, जबकि मां और बहन जबलपुर शादी में शामिल होने गए थे। घटना स्मृति नगर चौकी क्षेत्र की है।
वहीं, भिलाई-3 थाना क्षेत्र में युवक ने आम पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। हालांकि अभी तक सुसाइड की वजह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस मर्ग कायम मामले की जांच में जुट गई है।
केस- 1
पहली घटना स्मृति नगर चौकी क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक युवक का नाम आयुष झारिया (20) है, जो कि रुंगटा कॉलेज के बीबीए फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट था। उसके पिता संतोष झारिया डीएसपी हैं और भिलाई की प्रथम वाहिनी बटालियन में पदस्थ हैं। वह अपने परिवार के साथ बटालियन के पीछे स्थित कॉलोनी में रहते थे।
गुरुवार रात संतोष झारिया ड्यूटी से वापस घर पहुंचे। उन्होंने हमेशा की तरह बेटे को आवाज दी, लेकिन कमरे से कोई जवाब नहीं मिला, जिसके बाद उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ।

स्मृति नगर पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।
परिजनों से पूछताछ में जुटी पुलिस
इसके बाद उन्होंने फौरन घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से शव को उतारा और पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले में मर्ग कायम कर परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
पुलिस बोली- जांच के बाद कारण होगा साफ
इस पूरे मामले में स्मृति नगर पुलिस का कहना है कि आयुष बीबीए का पढ़ाई कर रहा था। पहली नजर में ऐसा कोई कारण सामने नहीं आया है, जिससे इस कदम की वजह समझ में आ सके। हालांकि जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
केस- 2
दूसरी घटना भिलाई-3 थाना क्षेत्र की है। बटंग गांव में तालाब जाने के लिए घर से निकले युवक का शव आम के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला है। मृतक की पहचान योगेश्वर वर्मा (43) के रूप में हुई है, जो बटंग गांव का निवासी था।
जानकारी के अनुसार वह गुरुवार शाम को घर से यह कहकर निकला था कि वह तालाब जा रहा है। आत्महत्या का कारण फिलहाल अज्ञात है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

युवक ताबाल जाने की बात कहकर घर से निकला था।
……………………
इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…
रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे ने किया सुसाइड: घर में लगााई फांसी, पत्नी बोली- पहली शादी की जानकारी छिपाई, मारपीट करते थे

पंखे से लटकते मिली पूर्व विधाय के बेटे की लाश।
रायपुर में देर रात पूर्व विधायक धनीराम साहू के बेटे जय साहू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। शुरुआती जांच में पारिवारिक तनाव की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर…

<
