![]()
दंतेवाड़ा पुलिस की साइबर सेल की टीम ने करीब 141 गुम मोबाइल बरामद किए हैं। जिसकी कीमत करीब 31 लाख रुपए से ज्यादा है। ये सारे गुम हुए फोन सिर्फ दंतेवाड़ा जिले और छत्तीसगढ़ से ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश समेत अन्य पड़ोसी राज्यों से भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने इन सभी फोन को इनके मालिकों को लौटा दिया है।
दरअसल, दंतेवाड़ा पुलिस ‘इया आपलो सामान निया’ कार्यक्रम चला रही है। इसी के तहत ये फोन बरामद किया गया है। पुलिस ने पिछले कुछ महीने में 82 लाख रुपए के करीब 393 गुम फोन बरामद कर मालिकों को लौटाए हैं।
SP गौरव राय ने कहा कि, बरामद मोबाइल उत्तर प्रदेश सहित पड़ोसी जिलों जगदलपुर, सुकमा, बीजापुर और कोंडागांव से ट्रेस किए गए, जिन्हें CEIR पोर्टल के माध्यम से खोजकर संबंधित लोगों को सौंपा गया। दंतेवाड़ा पुलिस ने आम नागरिकों की सुविधा के लिए साइबर हेल्पलाइन नंबर 9479151665 जारी किया है।
हेल्पलाइन नंबर पर भी कर सकते हैं शिकायत उन्होंने कहा कि इसके अलावा भारत सरकार की हेल्पलाइन 1930 और cybercrime.gov.in पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। पुलिस ने ‘साइबर हेल्पलाइन दंतेवाड़ा’ नाम से व्हाट्सएप अकाउंट भी शुरू किया है, जहां लोग अपनी शिकायत सीधे दर्ज करा सकते हैं और उन्हें व्हाट्सएप के माध्यम से ही एकनॉलेजमेंट नंबर उपलब्ध कराया जाएगा।
पुलिस चला रही साइबर संगवारी चैनल नोडल अधिकारी ठाकुर गौरव सिंह ने कहा कि, साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए ‘साइबर संगवारी दंतेवाड़ा’ नाम से व्हाट्सएप चैनल भी शुरू किया गया है, जिसमें रोजाना जागरूकता संबंधी जानकारी साझा की जाएगी।
साइबर फ्रॉड से बचने की अपील
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज, लिंक या बैंक और सोशल मीडिया अकाउंट से जुड़ी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना हेल्पलाइन पर दें। सुरक्षा और सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है।
<
