Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Bhatia, Jaiswal and Kedia sold illegal liquor and gave Rs 431 crore to the syndicate. | शराब घोटाला: भाटिया, जायसवाल और केडिया ने अवैध शराब बेची, सिंडिकेट को दिए 431 करोड़ – Raipur News
Breaking News

Bhatia, Jaiswal and Kedia sold illegal liquor and gave Rs 431 crore to the syndicate. | शराब घोटाला: भाटिया, जायसवाल और केडिया ने अवैध शराब बेची, सिंडिकेट को दिए 431 करोड़ – Raipur News

By adminDecember 28, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig orig11683575712 1766874448
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


चर्चित शराब घोटाले में ईडी और ईओडब्ल्यू की कंप्लेन में राज्य के तीन बड़े शराब कारोबारी भूपेंद्र पाल सिंह भाटिया, राजेंद्र जायसवाल और नवीन केडिया के नाम भी हैं। तीनों शराब घोटाले के लिए बनाए गए सिंडिकेट में शामिल थे। तीनों की फैक्ट्रियों में बिना होलो

.

यह शराब सीधे सरकारी दुकानों में पहुंचती थी और वहीं से इसकी बिक्री होती थी। इसका सरकार के रिकॉर्ड में कहीं कोई उल्लेख नहीं होता था। शराब बेचने से जो पैसा मिलता था, वह सीधे सिं​डिकेट के पास जाता था। इसमें तीनों शराब कारोबारियों को मोटा मुनाफा हुआ है। तीनों ने सिं​डिकेट चलाने वालों और आबकारी अफसरों को 431 करोड़ रुपए का कमीशन देना कबूल किया है।

इसके अलावा लाइसेंस नवीनीकरण के नाम पर 52 करोड़ रुपए अलग से शासन को दिए गए। ईडी और ईओडब्ल्यू दोनों एजेंसियों ने घोटाले में इनकी संलिप्तता पाई है। इसलिए तीनों को आरोपी बनाया गया है। हालांकि अभी तक किसी भी एजेंसी ने तीनों को गिरफ्तार नहीं किया है।

एजेंसी का दावा है कि भाटिया वाइंस मर्चेंट के मालिक भूपेंद्र भाटिया, छत्तीसगढ़ डिस्टलरी के मालिक नवीन केडिया और वेलकम डिस्टलरी के मालिक राजेंद्र जायसवाल की एक होटल में बैठक हुई थी। इस बैठक में सिंडिकेट में शामिल प्रभावशाली लोग मौजूद थे। इसके बाद कई दौर की बैठकें हुईं, जिनमें मुनाफे का बंटवारा कमीशन के तौर पर दी जाने वाली रकम की राशि देने पर सहमति बनी। इसमें सबसे बड़ी जिम्मेदारी नवीन केडिया को दी गई थी।

अवैध कमाई के लिए बदली गई शराब नीति: एजेंसी का दावा है कि अवैध कमाई के लिए ही शराब नीति में बदलाव किया गया। इसके बाद शराब का ठेका दिया गया। डुप्लीकेट होलोग्राम प्रिंट कर सीधे डिस्टलरी भेजे गए, जहां शराब की बोतलों पर डुप्लीकेट होलोग्राम लगाए गए।

यह शराब फैक्ट्री से निकलकर सीधे सरकारी दुकानों में सप्लाई की गई। इसकी कहीं भी एंट्री नहीं की गई। दुकानों में इसी शराब को सबसे ज्यादा बेचा गया। इसके लिए दुकानों में अलग से गल्ला रखा जाता था। यह पैसा बोरी और कार्टून में भरकर सिं​डिकेट के पास पहुंचाया जाता था।

जानिए, किसने कितना दिया कमीशन

  • भूपेंद्र पाल सिंह भाटिया की भाटिया वाइंस मर्चेंट ने देशी और विदेशी शराब की सप्लाई के लिए 101.56 करोड़ रुपए कमीशन दिया। लाइसेंस नवीनीकरण के लिए 12 करोड़ दिए।
  • नवीन केडिया की छत्तीसगढ़ डिस्टलरी ने देशी और विदेशी शराब की सप्लाई के लिए 243.72 करोड़ रुपए कमीशन दिया। नवीनीकरण के लिए 20 करोड़ रुपए दिए।
  • राजेंद्र जायसवाल की वेलकम डिस्टलरी ने देशी और विदेशी शराब की सप्लाई के लिए 82.26 करोड़ रुपए कमीशन दिया। नवीनीकरण के लिए 20 करोड़ रुपए दिए।

प्रति पेटी के हिसाब से दिया जाता था

शराब कारोबारियों ने देशी शराब के लिए प्रति पेटी 100 रुपए कमीशन दिया, जबकि विदेशी शराब के लिए 175 रुपए तक कमीशन दिया। इसके अलावा ब्रांडेड विदेशी शराब के कारोबारियों ने भी 150 से 175 रुपए प्रति पेटी कमीशन दिया। यह पैसा अनवर और विकास अग्रवाल द्वारा कलेक्ट किया जाता था।

orig 4 1 1766874424

दुबई, नीदरलैंड, लंदन और अन्य जगह भेजा गया हवाला पी विजय कंपनी से 110 करोड़ रायपुर से मुंबई भेजे, जहां से दुबई हवाला। {केडीएम इंटरप्राइजेस से 100 करोड़ दिल्ली भेजे, वहां से विदेश ट्रांसफर किए गए। {आकाश कांति अंगड़िया के माध्यम से 300 करोड़ रायपुर से मुंबई भेजे गए, दुबई हवाला किया गया।

श्री जी इंटरप्राइजेस के माध्यम से 200 करोड़ रुपए विदेश भेजे गए।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

मानपुर में हिट एंड रन के बाद हाई-वोल्टेज चेज,VIDEO:पुलिस बैरिकेड्स तोड़ता रहा ट्रक, सड़क किनारे खेल रहे बच्चे की मौत,हाईवे पर पीछा कर पकड़ा

June 26, 2026

बलरामपुर-रामानुजगंज एचपीवी टीकाकरण में प्रदेश में दूसरे स्थान पर:8785 में से 7417 बालिकाओं को लगा वैक्सीन, जिले ने 84% लक्ष्य हासिल किया

June 26, 2026

अभनपुर में पहला विकासखंड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला:367 ग्रामीणों का हुआ मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण, योग के तरीके बताए गए

June 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075995
Views Today : 476
Views Last 7 days : 3282
Views Last 30 days : 11114
Total views : 105919
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.