Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Bhaskar reached the State Drug Test Lab for the first time. | पहली बार स्टेट ड्रग टेस्ट लैब पहुंचा भास्कर: कफ सिरप में घातक केमिकल जांच मशीन दो माह से बंद; रिपोर्ट में लगेगा वक्त, क्योंकि जरूरी पार्ट भी नहीं – Raipur News
Breaking News

Bhaskar reached the State Drug Test Lab for the first time. | पहली बार स्टेट ड्रग टेस्ट लैब पहुंचा भास्कर: कफ सिरप में घातक केमिकल जांच मशीन दो माह से बंद; रिपोर्ट में लगेगा वक्त, क्योंकि जरूरी पार्ट भी नहीं – Raipur News

By adminOctober 11, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig 5 1 1760138586
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


खांसी की दवा कोल्ड्रिफ सिरप के चल रहे मामले के बीच शुक्रवार को भास्कर टीम पहली बार स्टेट ड्रग टेस्ट लैब पहुंची। इस पड़ताल के दौरान कई हैरान करने वाली जानकारी मिली। कोल्ड्रिफ सिरप में जिस घातक केमिकल डायएथिलीन ग्लाइकोल यानी डीईजी मिला है। प्रदेश में

.

पड़ताल में पता चला है कि दवा या सिरप में जिस मशीन गैस क्रोमोटोग्राफी से घातक केमिकल और अन्य घटकों की जांच होती है। स्टेट लैब की यह मशीन करीब दो माह से बंद है। हालांकि इसी लैब में सिरप से जुड़े बाकी टेस्ट लगातार हो रहे हैं।

बता दें कि जो मशीन बंद है वो किसी भी दवा या सिरप से उसके घटकों को अलग-अलग करती है। प्रदेश में बिक रहे कफ सिरप में डाएथिलीन ग्लाइकोल या इसके जैसे घातक रसायन हैं या नहीं, इसकी जांच इसी मशीन के जरिए होती है। यही नहीं, दवा के घटकों को अलग-अलग करने के लिए इस मशीन में इस्तेमाल होने वाले कॉलम भी फिलहाल नहीं है।

प्रदेशभर में जांच, अब तक 60 से ज्यादा सैंपल लैब पहुंचे

भास्कर की पड़ताल में पता चला है कि स्टेट ड्रग टेस्टिंग लैब में एक दर्जन तरह से ज्यादा मशीनें हैं। लंबे समय से स्टेट लैब तकनीकी स्टॉफ की कमी से जूझ रही है। यहां फिलहाल 2 एनालिस्ट और 3 लैब अटेंडेंट ही है। कोल्ड्रिफ सिरप मामले में 6 अक्टूबर से शुरू हुई प्रदेशव्यापी जांच में अब तक 50 से 60 से ज्यादा सैंपल लिए जा चुके हैं। जिलों से सैंपल डाक के जरिए भेजे जा रहे हैं।

आने वाले दिनों में इनकी तादाद और बढ़ सकती है। इसके चलते स्टॉफ को 10 से 12 घंटे तक लगातार काम करना पड़ रहा है। पड़ताल में ये भी पता चला है कि एक सिरप की जांच की रिपोर्ट और एनालिसिस होने में औसतन 3 से 5 दिन तक का वक्त लग सकता है।

दवा में मिलावट: धीमी जांच, सात साल में 62 मामलों में कार्रवाई पिछले 7 साल में 932 से ज्यादा प्रकरण कोर्ट में पहुंचे। इनमें 62 मामलों में 3 साल की सजा आर्थिक दंड जैसी कार्रवाई हुई।

रायपुर में स्थित स्टेट ड्रग टेस्टिंग लैब

  • मशीन जल्द शुरू होगी, कॉलम भी बुलाए जा रहे: इस दौरान अफसरों ने बताया कि गैस क्रोमोटोग्राफी मशीन जल्द चालू हो जाएगी। इस मशीन में प्रयोग आने वाले कॉलम भी बुलवाए जा रहे हैं।
  • पड़ताल में पता चला है कि अभी जो सैंपल मिल रहे हैं, उनमें विभिन्न मशीनों के जरिए अलग-अलग टेस्ट लगाए जा रहे हैं। घातक कैमिकल की घालमेल जैसी जांच भी मशीन के चालू होते ही होने लगेगी।
orig 4 1 1760138563

लैब में 600 सैंपल पेंडिंग पड़ताल में ये भी पता चला है कि प्रदेश में 2024-25 के बीच अभी तक विभिन्न दवाओं के जो करीब 12 सौ से ज्यादा सैपल लिए गए हैं। इनमें से करीब 600 सैंपल की जांच रिपोर्ट पेडिंग हैं। ऐसा यहां तकनीकी स्टॉफ की कमी के चलते भी हो रहा है। इसकी वजह से प्रदेश की दवाओं के सैंपल अन्य राज्यों की संबद्ध लैब में भेजना पड़ता है।

हालांकि ड्रग विभाग जल्द ही नवा रायपुर में करीब 40 करोड़ की लागत से एडवांस लैब बनाने जा रहा है, जिसके चालू होने के बाद हमारे राज्य में ही दवाओं की अत्याधुनिक मशीनों से जांच हो सकेगी।

दवा में मिलावट पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। जिलों में लगातार सैंपल लिए जा रहे हैं। टेस्ट में जिन भी सिरप या दवा में मिलावट पाई जाएगी, कड़ी कार्रवाई करेंगे। मशीनों के मेंटेनेंस के लिए प्रस्ताव बनाया गया है। टेस्ट में किसी तरह की कोई बाधा नहीं आएगी। -दीपक अग्रवाल, आईएएस, ड्रग कंट्रोलर



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

व्यापमं परीक्षा में 9144 परीक्षार्थी अनुपस्थित:गर्मी से बदला समय; तिलक नगर में एंट्री देर से, गणित के सवालों ने उलझाया

April 26, 2026

बारनवापारा अभयारण्य में काले हिरणों की संख्या 200 हुई:प्रधानमंत्री मोदी ने 'मन की बात' में छत्तीसगढ़ के संरक्षण प्रयासों की तारीफ की

April 26, 2026

‘नो लोकल स्टोरेज’ मॉडल से होगी गणना, डेटा-सीधे सर्वर पर:जनगणना डेटा सुपरवाइजर के मोबाइल में नहीं रहेगा, हर स्टेप पर ऑटो-डिलीट

April 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068836
Views Today : 101
Views Last 7 days : 1053
Views Last 30 days : 4209
Total views : 89818
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.