छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 126वां एपिसोड सुना गया। यह कार्यक्रम चारामा बूथ नंबर 194, वार्ड क्रमांक 1 में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही मनोज कुमार देवांगन के घर पर आयोजित किया गया।
.
मनोज देवांगन ने अपने परिवार और पड़ोसियों के साथ बैठकर प्रधानमंत्री के विचारों को सुना। मनोज प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभान्वित हुए हैं। इस अवसर पर उन्होंने देश के विकास और प्रगति के लिए प्रधानमंत्री के संदेशों से प्रेरणा ली।

कार्यक्रम का उद्देश्य समुदाय को प्रधानमंत्री के विचारों से अवगत कराना और उन्हें राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए प्रेरित करना था। इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू, महामंत्री खुशी जोतवानी, नेता प्रतिपक्ष संतोष ओझा, मंत्री परमेश्वर यादव, पार्षद संदीप मेश्राम और युवा मोर्चा से प्रियेश सेन सहित कई वार्डवासी उपस्थित रहे।
<
