बेमेतरा में रसूखदार के बेटे मेहर सिंह सलूजा उर्फ क्रिश (19 साल) ने अपनी डिफेंडर गाड़ी से खूब उत्पात मचाया। हादसे में 2 की मौत हो गई वहीं, 7 लोग घायल हुए थे। यह घटना 26 अक्टूबर की है। इसी रात भीड़ ने आरोपी के पिता बलमीत सलूजा के पंजाबी पारा के घर में त
.
दरअसल बलमीत सलूजा ने तोड़फोड़ के दौरान घर से करीब एक किलो सोने के अलग-अलग प्रकार के 1.20 करोड़ रुपए के गहने चोरी का आरोप पुलिसकर्मियों के ऊपर लगाया है। इसे लेकर 2 नवंबर की रात बलमीत और उनके परिजन कोतवाली थाना पहुंचे हुए थे। वहीं, इस मामले में SSP ने जांच की बात कही है।

थाने पहुंचा पीड़ित परिवार।
पुलिसकर्मियों के साथ बहस भी हुई
इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ बहस हुई। बलमीत ने बताया कि घर में तोड़फोड़ के बाद पुलिस उन्हें लगभग 11:45 बजे रात को बेमेतरा थाना ले गए। दूसरे दिन सुबह करीब 4 बजे दुर्घटनाग्रस्त डिफेंडर वाहन को थाना में खड़ा करने दूसरी चाबी के नाम पर उन्हें घर लेकर आए।
घर प्रवेश के समय टीआई ने वीडियो बनाया था। अपने लॉकर में रखे डिफेंडर की दूसरी चाबी निकाल कर पुलिसकर्मी को दिया। लॉकर खोलते समय कमरे में सुरक्षा के लिए पुलिस अधिकारी मौजूद थे। इसी दौरान उनके लॉकर से एक किलो सोने के अलग-अलग प्रकार के गहने की चोरी हुई है।
नजरबंद कर घर से बाहर निकाला
शिकायत में बलमीत ने बताया कि 26 अक्टूबर को पुलिसकर्मी अपराध का विवेचना करने घर पर उपस्थित थे। घटना स्थल की वस्तु स्थिति को यथावत रखने परिवार के लोगों को घर से बाहर निकाल कर नजरबंद कर दिए थे। इसी का फायदा उठाकर पुलिसकर्मी ने गहने को चोरी किया है।

इसी गाड़ी से बेटे ने मचाया था उत्पात।
पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई करें
पीड़ित बलमीत ने कहा कि दोषी व्यक्तियों चाहे वह पुलिस वाले ही क्यो न हो, जांच कर कानूनी कार्रवाई किया जाए। करीब एक किलो सोने के जेवर में रानी हार 16 तोला, 12 लेडीज अंगूठी, 15 जेंट्स अंगूठी, 4 मोटी चैन, 3 नग लेडीज बाली, 3 नग मंगलसूत्र, 4 नग चूड़ी, 2 कड़े, 2 लेडीज ब्रेसलेट, 3 नग हैवी पेडल, 1 जेंट्स ब्रेसलेट शामिल है।
जांच के बाद कार्रवाई करेंगे – एसएसपी
एसएसपी रामकृष्ण साहू ने बताया कि बलमीत सलूजा ने गहने चोरी होने की लिखित शिकायत थाना में की है। इस मामले में जांच के बाद कार्रवाई होगी। थाना प्रभारी को जांच के निर्देश दिए है।
इसके अलावा वाहन चालक आरोपी मेहर सिंह सलूजा खिलाफ दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई है। एक में कार्रवाई हो चुकी है। दूसरे प्रकरण में विवेचना बाद कोर्ट से अनुमति के आधार पर कार्रवाई करेंगे। आरोपी के घर तोड़फोड़ के मामले में जांच की जा रही है।
<
