Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Before the festival, traffic jams started in Sadar Bazaar, Tatypara, Aamapara, with no visible police presence. | त्योहार के पहले सदरबाजार, तात्यापारा, आमापारा में लगने लगा जाम, नहीं दिख रही पुलिस की व्यवस्था – Raipur News
Breaking News

Before the festival, traffic jams started in Sadar Bazaar, Tatypara, Aamapara, with no visible police presence. | त्योहार के पहले सदरबाजार, तात्यापारा, आमापारा में लगने लगा जाम, नहीं दिख रही पुलिस की व्यवस्था – Raipur News

By adminOctober 14, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig 1 1760397732
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



orig 1 1760397732

राजधानी में दिवाली के पहले ही बाजार की व्यवस्था बिगड़ने लगी है। मालवीय रोड, सदर बाजार, तात्यापारा और पंडरी में जाम लगना शुरू हो गया है। सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतार लग रही है।

.

सदरबाजार और तात्यापारा रोड की सबसे बुरी स्थित है। यही हाल लोधीपारा अवंति बाई चौक, मोवा, कटोरा तालाब व पुरानी बस्ती की है। पुलिस ने 17 अक्टूबर से बाजार में सख्ती का दावा किया है, लेकिन सोमवार से बाजार में भीड़ शुरू हो गई है। लोग बड़ी संख्या में बाजार में खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन पुलिस व प्रशासन की व्यवस्था नहीं दिख रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिस भी बाजार में भीड़ है, वहां पर ट्रैफिक के जवानों को तैनात किया जा रहा है। सड़क पर दुकान नहीं लगाने की अपील की जा रही है। जहां भी शिकायतें मिल रही है। वहां निगम की टीम कार्रवाई कर रही है।

बाजार आ रहे हैं, तो यहां पार्क करें अपनी गाड़ियां

  • शास्त्री बाजार की ओर आने वाले सीरत मैदान में वाहन पार्क करेंगे।
  • कालीबाड़ी की ओर से आने वाले गांधी मैदान में वाहन पार्क करेंगे।
  • बूढ़ेश्वर चौक की ओर से आने वाले सप्रे शाला व बूढ़ातालाब गार्डन में गाड़ी खड़ी करेंगे।
  • जयस्तंभ चौक की ओर से आने वाले जवाहर मार्केट व मल्टीलेवल पार्किंग में पार्क करेंगे।
  • कपड़ा मार्केट में आने वाले टर्निंग पर स्थित खाली मैदान व छत्तीसगढ़ हाट के पास पार्क करेंगे।
  • पुरानी बस्ती के बाजार में आने वाले हिंद स्पोर्ट्स मैदान लाखेनगर में।
  • गंज मंडी व रामसागर पारा के बाजार में आने वाले गंज मंडी मैदान में वाहन पार्क करेंगे।
  • अग्रसेन चौक व चौबे कॉलोनी बाजार में आने वाले भैंसथान मैदान में।

भीड़ बढ़ी, लेकिन अब तक घोषित नहीं किया गया नो कार-ऑटो-ई रिक्शा जोन

दिवाली के पहले निगम और पुलिस प्रशासन की बैठक में तय किया गया था कि त्योहारी सीजन में भीड़ बढ़ते ही नई व्यवस्था लागू करेंगे। इसके लिए शहर के बाजार को चार जोन में विभाजित करना तय हुआ था। यहां पर सड़क व दुकान के सामने गाड़ी पार्किंग को प्रतिबंधित करने के साथ इन इलाकों को पूरी तरह से नो-पार्किंग जोन घोषित करने की बात हुई थी। मालवीय रोड, सदरबाजार, गोलबाजार को नो कार, ऑटो व ई-रिक्शा जोन घोषित करने की तैयारी थी, लेकिन अब तक ऐसा नहीं किया गया है। यही कारण है कि बाजारों में सुबह से रात तक रोज जाम लग रहा है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में टूटा पांच वर्षों का रिकॉर्ड, राजनांदगांव में तापमान 45 डिग्री के पार, कुछ जगहों पर आंधी और वज्रपात की भी चेतावनी

April 27, 2026

छत्तीसगढ़ में विदेशी फंडिंग और मतांतरण का खेल, गृह मंत्री ने दिए बड़ी कार्रवाई के संकेत, जांच के दायरे में 153 संस्थाएं

April 26, 2026

बस्तर के जिन दुर्गम इलाकों में कभी माओवादियों का खौफ बोलता था अब वहां बलिदानी जवानों के स्मारक सुनाएंगे शौर्य गाथा

April 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068863
Views Today : 15
Views Last 7 days : 930
Views Last 30 days : 4044
Total views : 89846
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.