राजधानी रायपुर के अलग-अलग इलाकों में रोज मेंटनेंस के नाम पर बिजली बंद हो रही है। कहीं पर एक-दो घंटे के लिए लाइन बंद की जा रही है तो कहीं-कहीं पर चार से छह घंटे तक बिजली बंद रहने लगी है। दिवाली यानी 18 अक्टूबर से पहले तक मेंटनेंस का काम चलेगा। इस दौरा
.
दीपावली के दौरान बिजली की खपत बढ़ जाती है। लोग घरों, फैक्ट्री, दफ्तर तथा सरकारी भवनों और आवासों में अतिरिक्त लाइटिंग की जाती है। इससे अतिरिक्त बिजली की जरूरत पड़ती है। ट्रांसफार्मरों पर करीब डेढ़ गुना लोड बढ़ जाता है। इस वजह से मेंटनेंस की जरूरत पड़ती है। ट्रांसफार्मर और लाइन के मेंटनेंस पर चार से छह घंटे का आउटेज लिया जाता है। इस दौरान संबंधित क्षेत्रों की लाइट बंद की जाती है।
सोमवार 13 सितंबर को कबीर नगर, पुलिस कॉलोनी सिविल लाइन, गुढ़ियारी, पुरैना, दलदल सिवनी, देवपुरी, चंगोराभाठा, सरोरा, हीरापुर, दावड़ा कालोनी, शंकर नगर, जीवन विहार, पुरैना के अधिकांश जगह और शास्त्री चौक में बिजली बंद रही। मंगलवार 14 अक्टूबर को शैलेंद्र नगर 11केवी फीडर में मेंटनेंस का काम चलेगा। इस वजह से बूढ़ापारा जोन के फनफेस्टा ग्राउंड, शैलेंद्र नगर में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
<
