Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Bedrolls will also be available in sleeper class from the new year. | नए साल से स्लीपर-क्लास में भी मिलेगा बेडरोल: चेन्नई की तर्ज पर रायपुर रेल मंडल भी अपने यात्रियों को देगा सुविधा; 50 रुपए होगा शुल्क – Chhattisgarh News
Breaking News

Bedrolls will also be available in sleeper class from the new year. | नए साल से स्लीपर-क्लास में भी मिलेगा बेडरोल: चेन्नई की तर्ज पर रायपुर रेल मंडल भी अपने यात्रियों को देगा सुविधा; 50 रुपए होगा शुल्क – Chhattisgarh News

By adminDecember 4, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
new project 841722522336 1764849006
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


दक्षिण रेलवे के चेन्नई मंडल की तर्ज पर रायपुर रेल मंडल में भी स्लीपर क्लास के यात्रियों को चादर और तकिये (बेडरोल) देने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए चेन्नई मंडल के अधिकारियों के साथ आइडिएशन और प्लानिंग पर चर्चा चल रही है।

.

सीनियर DCM अवधेश कुमार त्रिवेदी ने बताया कि सब कुछ ठीक रहा तो नए साल पर ये सर्विस शुरू की जा सकती है। शुरुआती चरण में इसे कुछ ट्रेनों में ही लागू किया जाएगा। इस संबंध में जल्द रेलवे घोषणा कर देगा।

यात्रियों की प्रतिक्रिया के आधार पर अन्य ट्रेनों में भी यह व्यवस्था बढ़ाई जाएगी

यात्रियों की प्रतिक्रिया के आधार पर अन्य ट्रेनों में भी यह व्यवस्था बढ़ाई जाएगी

चेन्नई डिवीजन में 1 जनवरी 2026 से शुरू होगी स्लीपर क्लास में बेडरोल सुविधा

इससे पहले दक्षिण रेलवे जोन के चेन्नई मंडल ने ये सर्विस शुरू करने की घोषणा कर दी है। जहां स्लीपर क्लास के यात्रियों को भी साफ-सुथरा, सैनिटाइज चादर और तकिया 1 जनवरी 2026 से उपलब्ध कराया जाएगा।

पहली बार स्लीपर क्लास में बेडरोल, अभी तक सिर्फ AC क्लास में मिलता था

  • अब तक बेडरोल AC कोच में ही उपलब्ध होता था
  • टिकट कीमत में बेडरोल चार्ज शामिल होता था
  • इसमें चादर, तकिया, कंबल और हैंड टावल शामिल होता है

लेकिन अब भारतीय रेलवे पहली बार स्लीपर क्लास यात्रियों को भी बेडरोल देगी, हालांकि इसके लिए पैसेंजर को अतिरिक्त चार्ज का भुगतान करना होगा।

कितना लगेगा किराया?

चेन्नई डिवीजन के अनुसार—

  • पूरा सेट (1 चादर + 1 तकिया + 1 कवर) → 50 रुपए
  • सिर्फ चादर → 20 रुपए
  • सिर्फ कवर के साथ तकिया → 30 रुपए

यात्री कोच अटेंडेंट को भुगतान कर सेट ले सकेंगे। यह टिकट में शामिल नहीं होगा। संभव है कि यही मॉडल रायपुर मंडल में लागू होगा।

सिर्फ 10 ट्रेनों में पायलट प्रोजेक्ट, सफल होने पर पूरे देश में बढ़ेगी सुविधा

चेन्नई डिवीजन की बात करें तो इस सुविधा को शुरुआती चरण में 10 ट्रेनों में लागू कर रहा है। यदि यह मॉडल सफल होता है, तो रेलवे इसे राष्ट्रीय स्तर पर भी बढ़ा सकती है। रायपुर मंडल में भी इसी मॉडल को टेस्ट-फेज में लागू किया जाएगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सांसद चिंतामणी महराज ने शुरू किया ‘मोर गाँव-मोर पानी’ अभियान:खेत में गड्ढा खोदकर दिया जल संरक्षण का संदेश,किसानों को 5% मॉडल अपनाने कहा

June 14, 2026

Sarona Liquor Shop Theft | 7 Lakh Locker Stolen, CCTV DVR Taken

June 14, 2026

बिना सबूत क्लेम रिजेक्ट करना गलत:आयोग ने बीमा कंपनी को ठहराया दोषी, 28 लाख देने का आदेश दिया

June 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074004
Views Today : 1574
Views Last 7 days : 3147
Views Last 30 days : 7812
Total views : 99611
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.