Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Beautification of Bharatiya Nagar Muktidham of Bilaspur for Rs 60 lakh | बिलासपुर के भारतीय नगर मुक्तिधाम का 60 लाख में सौंदर्यीकरण: अग्रवाल महासभा ने शमशान घाट को लिया गोद, चबूतरा, गार्डन, कुर्सी, शेड का किया जाएगा निर्माण – Bilaspur (Chhattisgarh) News
Breaking News

Beautification of Bharatiya Nagar Muktidham of Bilaspur for Rs 60 lakh | बिलासपुर के भारतीय नगर मुक्तिधाम का 60 लाख में सौंदर्यीकरण: अग्रवाल महासभा ने शमशान घाट को लिया गोद, चबूतरा, गार्डन, कुर्सी, शेड का किया जाएगा निर्माण – Bilaspur (Chhattisgarh) News

By adminDecember 13, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
img 20251212 wa0142 1765613517
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


नगर निगम कमिश्नर के साथ समाज के पदाधिकारियों ने मुक्तिधाम का लिया जायजा।

बिलासपुर के भारतीय नगर मुक्तिधाम अब अव्यवस्थित नजर नहीं आएगा। जल्द ही यह मुक्तिधाम नए स्वरूप में नजर आएगा। अग्रवाल महासभा ने इसे गोद लेकर सुधार कार्यों की जिम्मेदारी उठाई है। नगर निगम द्वारा आवश्यक मरम्मत कार्य पूरा करने के बाद मुक्तिधाम समाज को सौंप

.

मुक्तिधाम परिसर में गार्डन, कुर्सियों के साथ बैठने की सुविधा, पक्की सड़कें, सफाई व्यवस्था, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, पंखों से युक्त शेड, पक्का शेड, समुचित पार्किंग और सीसीटीवी सहित अन्य सभी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। निगम आयुक्त अमित कुमार ने मौके का निरीक्षण किया। आयुक्त को सीए आनंद अग्रवाल ने पूरे कार्यों की जानकारी दी।

शमशान घाट सौंदर्यीकरण के साथ किया जाएगा मेंटेनेन्स।

शमशान घाट सौंदर्यीकरण के साथ किया जाएगा मेंटेनेन्स।

अंतिम संस्कार के लिए 10 चबूतरे, कुर्सियां और ओपन शावर बनेगा सीए आनंद ने बताया कि समाज द्वारा मुक्तिधाम परिसर में हरियाली बढ़ाने के लिए पौधरोपण और एक ऑक्सीजोन विकसित किया जा रहा है। शवों के अंतिम संस्कार के लिए 10 चबूतरों का निर्माण, 25 सीमेंटेड कुर्सियां, सुंदर गार्डन, पेयजल की व्यवस्था, वाशबेसिन और स्नान के लिए ओपन शॉवर की सुविधा तैयार की जा रही है। साथ ही पूरे परिसर में लाइट, पंखा, वाटर कूलर, सीसीटीवी कैमरे और मजबूत शेड की व्यवस्था भी की जा रही है।

जरूरतमंदों को मिलेगी मदद, 12-15 कर्मचारी रखे जाएंगे अग्रवाल ने बताया कि मुक्तिधाम में लावारिश या बेहद जरूरतमंद लोगों के लिए लकड़ी, कपड़ा और अन्य आवश्यक सामग्री समाज की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी। सभी व्यवस्थाओं ‘मेंटेनेंस, साफ-सफाई, पानी, बिजली, पार्किंग और सुरक्षा’ को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए 12 से 15 कर्मचारियों की टीम तैनात की जा रही है। इनके वेतन और संचालन पर हर महीने करीब 1.50 लाख रुपए का खर्च आएगा, जिसका वहन समाज करेगा।

भारतीय नगर स्थित मुक्तिधाम को अग्रवाल महासभा ने गोद लिया है।

भारतीय नगर स्थित मुक्तिधाम को अग्रवाल महासभा ने गोद लिया है।

अमर अग्रवाल करेंगे लोकार्पण बैठक में तय किया गया कि जल्द ही नगर विधायक अमर अग्रवाल, कलेक्टर संजय अग्रवाल सहित अन्य अतिथियों की मौजूदगी में मुक्तिधाम का विधिवत लोकार्पण किया जाएगा। समाज के लोगों ने बताया कि मुक्तिधाम के नियमित मेंटेनेंस पर हर महीने लगभग 1.50 लाख रुपए खर्च आएगा। निरीक्षण व बैठक में अग्रवाल सभा के अध्यक्ष शिवकुमार अग्रवाल, अग्रवाल सेवा समिति के सीए आनंद अग्रवाल, अजय जाजोदिया, सीए राजुल जाजोदिया, मनीष अग्रवाल और ललित अग्रवाल मौजूद रहे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

उदंती-सीतानदी रिजर्व में हाथियों का जलक्रीड़ा ट्रैप कैमरे में कैद:शावकों संग 3 हजार फीट ऊंचाई पर स्थित झिरिया में करते दिखे अठखेलियां

June 21, 2026

कोरबा में हिट एंड रन…टक्कर के बाद,फिर कुचलने की कोशिश:नाबालिग चला रहा था कार, हादसे में डॉक्टर की पसली और अंगूठा फ्रैक्चर, वाहन जब्त

June 21, 2026

अंतागढ़ में 2.65 लाख की अवैध शराब बरामद:आर्टिगा कार में मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ लाई जा रही थी 350 लीटर गोवा व्हिस्की, आरोपी गिरफ्तार

June 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074921
Views Today : 1
Views Last 7 days : 2647
Views Last 30 days : 9067
Total views : 103009
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.