Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Bastar’s waterfalls are attracting tourists; Ullas team is teaching the method of studying through play. | राज्योत्सव: पर्यटकों को आकर्षित कर रहे बस्तर के वाटरफॉल खेल-खेल में पढ़ाई का तरीका बता रही उल्लास टीम – Raipur News
Breaking News

Bastar’s waterfalls are attracting tourists; Ullas team is teaching the method of studying through play. | राज्योत्सव: पर्यटकों को आकर्षित कर रहे बस्तर के वाटरफॉल खेल-खेल में पढ़ाई का तरीका बता रही उल्लास टीम – Raipur News

By adminNovember 3, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig 201 1 1762127865
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



orig 201 1 1762127865

खूबसूरत वाटरफॉल, कुटुंबसर गुफा, जंगली जानवर, वन भैंसा और हरियाली, ये सभी राज्योत्सव पहुंचने वालों को बस्तर की ओर आकर्षित कर रहे हैं। वन विभाग के स्टॉल में प्रदेश के सुंदर वन, अभ्यारण्य, जंगल से मिलने वाली संजीवनी को प्रदर्शनी के जरिए दिखाया जा रहा ह

.

इसी तरह पर्यटन विभाग के स्टॉल में प्रदेश के पर्यटन स्थलों की पूरी जानकारी उपलब्ध कराई गई है। यहां मुख्य फोकस बस्तर को किया गया है। शिक्षा विभाग के स्टॉल में उल्लास टीम मौजूद है। ये टीम बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाई करने का तरीका सीखा रही है। छत्तीसगढ़ स्थापना के 25 साल पूरे होने पर नवा रायपुर के राज्योत्सव स्थल पर पांच दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। राज्योत्सव मेला स्थल पर करीब 80 स्टॉल लगाए गए हैं, जिसमें से 40 स्टॉल सरकारी विभागों के हैं।

इन विभागों में प्रदेश के 25 साल के विकास को मॉडल के जरिए दिखाया गया है। यहां लगाई गई झांकियां जीवंत है, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। रविवार को भी यहां बड़ी संख्या में रायपुर सहित आसपास के लोग पहुंचे। सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक राज्योत्सव मेला स्थल का भ्रमण किया जा सकता है। यहां रोजाना सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।

राज्योत्सव के लिए रात में तीन बसें आमजन को राज्योत्सव से वापस आने में कोई परेशानी न हो इसके लिए एनआरडीए 5 नवंबर तक तीन विशेष बस चला रही है। इसके साथ ही सीबीडी स्टेशन से राज्योत्सव ग्राउंड तक नियमित बस चल रही है। इसका किराया केवल पांच रुपए है। ट्रेन से नवा रायपुर पहुंचने वाले यात्री सीबीडी स्टेशन उतरकर सीधे राज्योत्सव ग्राउंड पहुंच सकेंगे। इसके अलावा रायपुर शहर से 28 बसों का संचालन भी नवा रायपुर के लिए नियमित रूप से किया जा रहा है।

एयरोबेटिक शो का रिहर्सल 4 को

राज्योत्सव में एयरफोर्स की सूर्य किरण एयरोबेटिक टीम की ओर से एयरोबेटिक शो का प्रदर्शन किया जाएगा। 4 नवंबर को सुबह 10 से 12 बजे तक टीम सेंध जलाशय के ऊपर इसकी रिहर्सल करेगी। 5 नवंबर को ठीक इसी समय इसका फाइनल शो होगा। इसकी तैयारी के लिए वायु सेना की टीम रायपुर पहुंच चुकी है। शो में शामिल होने वाले विमानों की लैंडिंग भी रायपुर एयरपोर्ट में हो चुकी है। रिहर्सल के पहले इन सभी विमानों की तकनीकी जांच की जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

‘मौसेरी बहन से शादी हिंदू मैरिज एक्ट में अवैध…’, CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- कोई भी प्रथा कानून से ऊपर नहीं

May 7, 2026

‘बेंच हंटिंग’ रोकने वाला सर्कुलर अदालती कामकाज में दखल नहीं

May 7, 2026

जनगणना कर रहे शिक्षक से पूछा कौन हो क्यों आए हो, जवाब देने पर विवाद कर मारपीट करने वाला आरोपित गिरफ्तार

May 7, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069705
Views Today : 8
Views Last 7 days : 561
Views Last 30 days : 3686
Total views : 90749
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.