Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Bastar shines with the lamps of Odisha | ओडिशा के दीयों से जगमगाता है बस्तर: हर साल लाखों दीये बेचने पहुंचते हैं कुम्हार; 200 से ज्यादा परिवारों का रोजगार इसी से चलता है – Jagdalpur News
Breaking News

Bastar shines with the lamps of Odisha | ओडिशा के दीयों से जगमगाता है बस्तर: हर साल लाखों दीये बेचने पहुंचते हैं कुम्हार; 200 से ज्यादा परिवारों का रोजगार इसी से चलता है – Jagdalpur News

By adminOctober 18, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1003087184 1760737349
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


हर साल की तरह इस साल भी दिवाली में छत्तीसगढ़ का बस्तर ओडिशा के दीयों से जगमगाएगा। इसकी वजह है बस्तर के स्थानीय कुम्हार दीये कम बना रहे हैं, जबकि पड़ोसी राज्य ओडिशा के कुम्हार लाखों की संख्या में मिट्टी के आकर्षक दीया बनाकर बस्तर के बाजारों में बेचने

.

हर साल ओडिशा के करीब 200 से ज्यादा परिवारों का रोजगार छत्तीसगढ़ के ग्राहकों से चलता है। इस बार भी नवरंगपुर से कुम्हार दीये लेकर जगदलपुर पहुंचे हैं।

थोक और चिल्हर में दीये बेचकर अच्छे खासे पैसे कमा रहे हैं। जगदलपुर के सिरहसार भवन, गोलबाजार, संजय मार्केट और चांदनी चौक के पास दीयों का बाजार भरा है।

बस्तर के व्यापारी ओडिशा के कुम्हारों से दीपक लेते हुए।

बस्तर के व्यापारी ओडिशा के कुम्हारों से दीपक लेते हुए।

थोक के दीये की दुकान लगी

सिरहासार भवन के पास ओडिशा से आए कुम्हार थोक के दीये की दुकान लगाए हैं। बस्तर के कुम्हार या फिर अन्य व्यापारी दीये खरीदकर अलग-अलग जगह दुकान लगाकर रखे हैं।

जो मिट्टी के दीपक, गुल्लक, मटका, समेत मिट्टी के अन्य सामान की दुकान लगाए हैं।

स्थानीय युवक बोले- एक भी दीया नहीं बचता

बस्तर के स्थानीय युवक ओडिशा के कुम्हारों से दीये खरीदकर लाए और बेचकर अपना रोजगार चला रहे हैं। युवक राजू बघेल ने बताया कि, बस्तर में मिट्टी का दीपक बहुत कम मिलता है।

इसलिए वो भी हर साल ओडिशा से मिट्टी के दीये, गुल्लक, मटका समेत अन्य सामान खरीदते हैं। इस बार भी यह सामान लाकर सड़क किनारे दुकान लगाकर बेच रहा है।

दुकान लगाने वाले राजू ने बताया कि, छोटा दीया 20 रुपए में 12 नग और बड़ा दीया 100 रुपए में एक नग बेचा जा रहा है। इसके साथ ही गुल्लक की कीमत भी 100 रुपए है।

हर साल दीपावली से पहले सब सामान बिक जाता है। जिससे उनकी अच्छी आमदनी होती है।

ओडिशा के कुम्हार ने बताया कि वे CG पर निर्भर रहते हैं।

ओडिशा के कुम्हार ने बताया कि वे CG पर निर्भर रहते हैं।

ओडिशा के कुम्हार बोले – CG से चलता है रोजगार

ओडिशा के कुम्हार कमलेश का कहना है कि, हर साल करीब 200 से ज्यादा परिवारों का रोजगार छत्तीसगढ़ से चलता है। दिवाली आने से करीब दो-तीन महीने पहले से ही दीये समेत अन्य मिट्टी के सामान बनाना शुरू कर देते हैं। वहीं दीपावली से सप्ताह भर पहले जगदलपुर पहुंचकर थोक की दुकान लगाते हैं।

स्थानीय लोग दीया खरीद देते हैं। इसी से हमारा रोजगार चलता है और हम अच्छी खासी आमदनी कर लेते हैं।

ओडिशा के कुम्हार ने बताया कि वे CG पर निर्भर रहते हैं।

ओडिशा के कुम्हार ने बताया कि वे CG पर निर्भर रहते हैं।

मिट्टी के हाथी, मछली और गणेश के गुल्लक भी बिक रहे

मिट्टी के हाथी, गणेश, मछली, शंख के गुल्लक काफी आकर्षित हैं। पंचमुखी और 10 मुखी दीये भी काफी आकर्षित हैं। इनकी बिक्री भी धड़ल्ले से हो रही है। हाथी और गणेश गुल्लक की कीमत 500 रुपए से लेकर 1 हजार रुपए तक है। जबकि 10 मुखी दीये की कीमत 150 रुपए है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बलरामपुर में चरित्र शंका में पत्नी की हत्या:लोगों की बात सुनकर पति भड़का, हाथ-मुक्कों, लात और डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, पति गिरफ्तार

June 13, 2026

मां परिवार की रोशनी है विषय पर महिला सम्मेलन आयोजित:संत जोसेफ महागिरजाघर में महिलाएं हुई शामिल, डीनरी स्तर की नई कमेटी का गठन

June 13, 2026

भाजपा नेता के ढाबे पर पुलिस का छापा:बिलासपुर में अवैध बार संचालन में संचालक समेत 6 गिरफ्तार,ढाबे में शराब परोसने का मामला

June 13, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073859
Views Today : 662
Views Last 7 days : 1550
Views Last 30 days : 6412
Total views : 97974
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.