![]()
मावली परघाव में हजारों की संख्या में भीड़ जुटती है। (फाइल फोटो)
बस्तर दशहरा की सबसे अनूठी मावली परघाव की रस्म आज रात निभाई जाएगी। इस रस्म को देखने और मां दंतेश्वरी के दर्शन करने के लिए हजारों की संख्या में भक्त पहुंचेंगे। भक्तों की भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने रुट में बदलाव किया है। ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की
.
वाहनों से कार्यक्रम स्थल तक आने वाले लोग रायपुर, भानपुरी, बकावंड, लालबाग मार्ग की ओर से आने वाले अपनी वाहनों लालबाग ग्राउंड, बस्तर क्लब, जेल रोड़ में पार्क करेंगे। जिसके बाद पैदल कार्यक्रम स्थल तक आएंगे।
ओडिशा, नगरनार और चांदनी चौक की ओर से आने वाले लोग अपनी वाहनों को पुरानी मंडी, वीर सावरकर भवन के सामने पार्क करने के बाद पैदल कार्यक्रम स्थल तक आ सकेंगे।
दंतेवाड़ा, तोकापाल, दरभा की ओर से आने वाले लोग अपनी वाहनों को प्रियदर्शनी स्टेडियम के सामने, बस्तर हाई स्कूल मैदान, पुराना मंडी, जिला शिक्षा कार्यालय के सामने पार्क करने के बाद पैदल कार्यक्रम स्थल तक आ सकेंगे।
चित्रकोट, मारडूम, लोहंडीगुड़ा, अनुपमा चौक, दलपत सागर समुंद चौक की ओर से आने वाले लोग अपनी वाहनों को संजय मार्केट विवेकानंद स्कूल मैदान, दलपत सागर, भोला गैरेज के सामने मैदान पर पार्क करने के बाद पैदल आ सकेंगे।
ये होगा प्रतिबंधित मार्ग
मावली परघाव कार्यक्रम स्थल संजय मार्केट चौक से मिताली चौक के बीच सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंध रहेंगे। इन्हे अन्य परिवर्तित सहायक मार्ग से संजय मार्केट और शहर की ओर जाना होगा।
भारी माल वाहक वाहनों का प्रवेश निषेध
शहर में भारी मालवाहक वाहनों आज 1 तारीख का प्रवेश निषेध है। इस बीच भारी मालवाहक वाहन चालक जगदलपुर से सुकमा, दंतेवाड़ा मार्ग की ओर आवागमन आड़ावाल-तेलीमारेंगा सड़क का इस्तेमाल करेंगे। यात्री बसों को अपने निर्धारित मार्ग का उपयोग करते हुए आवागमन करना होगा।
<
