Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 151 चालकों पर एक्शन:पुलिस की सरप्राइज चेकिंग में फंसे, अफसरों ने 9 प्वाइंटों में जांच करके नशे में गाड़ी चलाने वालों को पकड़ा
Breaking News

शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 151 चालकों पर एक्शन:पुलिस की सरप्राइज चेकिंग में फंसे, अफसरों ने 9 प्वाइंटों में जांच करके नशे में गाड़ी चलाने वालों को पकड़ा

By adminApril 19, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 2026 04 19t144405517 1776590290
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 2026 04 19t144405517 1776590290
रायपुर में सड़क सुरक्षा को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। 18 अप्रैल 2026 की रात शहर में चलाए गए सरप्राइज अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 151 चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई महज 2 घंटे के भीतर शहर के 9 अलग-अलग स्थानों पर की गई, जिससे हड़कंप मच गया। इस विशेष अभियान का नेतृत्व यातायात एवं प्रोटोकॉल उपायुक्त विकास कुमार ने किया। पुलिस की टीमों ने रात 11 बजे से 1 बजे तक अलग-अलग चेकिंग पॉइंट बनाकर वाहनों की जांच की। ब्रेथ एनालाइजर के जरिए चालकों की जांच की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग नशे की हालत में वाहन चलाते पाए गए। 2456 शराबी वाहन चालकों को पकड़ चुकी पुलिस ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, साल 2026 में मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत अब तक 2456 मामलों में कार्रवाई की जा चुकी है। यह आंकड़ा पिछले वर्षों की तुलना में काफी ज्यादा है, जिससे साफ है कि पुलिस इस मामले में जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस तरह की कार्रवाई का उद्देश्य केवल जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि सड़क हादसों को रोकना और लोगों की जान बचाना है। नशे में वाहन चलाना न केवल चालक के लिए, बल्कि अन्य राहगीरों के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है। नशे में वाहन ना चलाए: पुलिस पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे शराब पीने के बाद वाहन न चलाएं। यदि किसी कारणवश नशे की स्थिति में हों, तो कैब या अन्य सुरक्षित साधनों का उपयोग करें। साथ ही दोस्तों या परिवार के किसी सदस्य की मदद लेकर सुरक्षित घर पहुंचें। ट्रैफिक विभाग का कहना है कि इस तरह के सरप्राइज चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि सड़क पर अनुशासन बना रहे और दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Batra Dam Accident | Chhattisgarh Villagers Boat Capsizes; 2 Dead

June 24, 2026

डॉ. मुखर्जी की पुण्यतिथि पर बलिदान दिवस मनाया गया

June 24, 2026

छत्तीसगढ़ में बदलेगी व्यवस्था:16 जून के बजाय अगले साल 1 अप्रैल से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075275
Views Today : 31
Views Last 7 days : 2217
Views Last 30 days : 9876
Total views : 104298
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.