Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » महतारी वंदन ई-केवाईसी निःशुल्क, पैसे मांगने पर होगी कार्रवाई:कोरबा में सीएससी, आंगनबाड़ी केंद्रों पर सुविधा; शिकायत के लिए नंबर जारी
Breaking News

महतारी वंदन ई-केवाईसी निःशुल्क, पैसे मांगने पर होगी कार्रवाई:कोरबा में सीएससी, आंगनबाड़ी केंद्रों पर सुविधा; शिकायत के लिए नंबर जारी

By adminApril 19, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
8f413ab6 49b3 49d3 8f32 14ec3328381d 1776568933805
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



8f413ab6 49b3 49d3 8f32 14ec3328381d 1776568933805
कोरबा में महतारी वंदन योजना के सभी पात्र हितग्राहियों को सूचित किया गया है कि शासन के निर्देशानुसार 30 जून तक जिले के चिन्हांकित सीएससी केंद्रों तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की आईडी के माध्यम से ई-केवाईसी का कार्य व्हीएलई/आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा निःशुल्क किया जाएगा। ई-केवाईसी की सुविधा हेतु सभी चॉइस/सीएससी केंद्रों में लैपटॉप एवं बायोमेट्रिक डिवाइस उपलब्ध कराए गए हैं। योजना के अंतर्गत कार्यरत सीएससी-व्हीएलई को सीएससी-एसपीव्ही कार्यालय रायपुर के माध्यम से प्रति पूर्ण कार्य 9.84 रुपये का कमीशन सीधे उनके बैंक खाते में प्रदान किया जाएगा। ई-केवाईसी के लिए आधार कार्ड, महतारी वंदन योजना ID जमा करें हितग्राही अपना ई-केवाईसी आधार कार्ड एवं महतारी वंदन योजना पंजीकरण आईडी के साथ नजदीकी सीएससी केंद्र में जाकर करवा सकते हैं। इसके लिए किसी प्रकार के प्रिंटआउट या आधार कार्ड की फोटोकॉपी जमा करने की आवश्यकता नहीं है। अपनी महतारी वंदन योजना आईडी की जानकारी हेतु हितग्राही अपने क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क कर सकते हैं। समस्या होने पर 8085190563 या 7828183048 पर व्हाट्सएप या कॉल करें सीएससी केंद्रों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अगर पैसे की मांग करते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। इसके लिए शासन के द्वारा शिकायत नंबर भी जारी किए गए हैं। योजना से संबंधित किसी प्रकार की समस्या या शिकायत हो तो कार्यालय के फोन नंबर 8085190563 अथवा 7828183048 पर व्हाट्सएप या कॉल के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है। सीएससी केंद्रों में ई-केवाईसी करने के नाम पर पैसे लेने के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। कुछ जगहों पर कार्रवाई भी की गई है, जहां चॉइस सेंटर का लाइसेंस निरस्त किया गया है। जिला प्रशासन ऐसे चॉइस सेंटर संचालकों पर लगातार नजर रख रहा है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सक्ती हादसे पर AAP ने बनाई जांच समिति:आप की मांग ‘नो सेफ्टी, नो प्रोडक्शन’ लागू करे सरकार

April 19, 2026

रामानुजगंज में मनाई गई परशुराम जयंती:भव्य शोभायात्रा निकाली, सैकड़ों लोग हुए शामिल, एकता और भाईचारे का संदेश दिया

April 19, 2026

4 Daughters Family Chooses Ghar Jamai, Bride Leads Baraat

April 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067909
Views Today : 81
Views Last 7 days : 1013
Views Last 30 days : 4099
Total views : 88846
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.