![]()
कवर्धा| दिवंगत कोटवार भूधरदास की पत्नी बासन बाई को मात्र 20 दिनों के भीतर कोटवारी की जिम्मेदारी सौंप गई है। ग्राम दनियाखुर्द (बनिया) के कोटवार रहे स्व. भूधरदास ने ग्राम सेवा की थी। उनके निधन के बाद जब परिवार शोक में थे। जिला प्रशासन ने तत्परता दिखाते
.
एसडीएम सहसपुर लोहारा शिल्पा देवांगन के मार्गदर्शन और नायब तहसीलदार हुलेश्वर पटेल के नेतृत्व में युक्ति की संपूर्ण प्रक्रिया पूरी की गई। इसके पश्चात एसडीएम देवांगन ने बासन बाई को ग्राम दनियाखुर्द (बनिया) की नई कोटवार के रूप में नियुक्ति पत्र सौंपा। एसडीएम ने उन्हें निष्ठा, ईमानदारी और जनसेवा की भावना से कार्य करने प्रेरित किया। ग्रामीणों ने कहा कि यह निर्णय प्रशासन की मानवता-प्रधान कार्यशैली का प्रतीक है, जिससे न केवल दिवंगत भूधरदास के परिवार को संबल मिला, बल्कि शासन के प्रति जनता का विश्वास और भी दृढ़ हुआ है।
<
