छत्तीसगढ़ विधानसभा का आठवां शीतकालीन सत्र 14 से 17 दिसंबर 2025 तक आयोजित होगा। इस दौरान सभी शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों के छुट्टी और मुख्यालय छोड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
.
सत्र की अवधि में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को किसी भी प्रकार का छुट्टी नहीं दिया जाएगा। इमरजेंसी में ही कलेक्टर से अनुमति प्राप्त कर छुट्टी पर जाया जा सकेगा।
कलेक्टर ने सभी विभागों और जिला प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि वे विधानसभा प्रश्नों के उत्तर तैयार करने और उन्हें समय पर भेजने के लिए अपने-अपने कार्यालयों में एक विशेष सेल का गठन करें।
प्राप्त विधानसभा प्रश्नों के उत्तर फैक्स और ईमेल के माध्यम से भेजे जाएंगे। इसके साथ ही, की गई कार्यवाही की प्रति भी संबंधित कार्यालय को सूचित करना सुनिश्चित किया जाएगा।

<
