Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Balrampur- Three pickup trucks seized along with 194 sacks of paddy | बलरामपुर में अवैध धान परिवहन पर कार्रवाई: 194 बोरी धान समेत तीन पिकअप जब्त, दस्तावेज नहीं होने पर लिया गया एक्शन – Balrampur (Ramanujganj) News
Breaking News

Balrampur- Three pickup trucks seized along with 194 sacks of paddy | बलरामपुर में अवैध धान परिवहन पर कार्रवाई: 194 बोरी धान समेत तीन पिकअप जब्त, दस्तावेज नहीं होने पर लिया गया एक्शन – Balrampur (Ramanujganj) News

By adminOctober 30, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
3f9b9f90 6e5c 4280 8922 32b763ec9ee7 1761821234471
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बलरामपुर जिले में अवैध धान परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की है। राजस्व विभाग की टीम ने 194 बोरी अवैध धान सहित तीन पिकअप जब्त किया है। यह कार्रवाई रामचंद्रपुर ब्लॉक में रात्रि गश्त के दौरान की गई।

.

यह कार्रवाई खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए 15 नवंबर से शुरू होने वाली धान खरीदी प्रक्रिया से पहले की गई है। कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के निर्देश पर धान के अवैध परिवहन और भंडारण को रोकने के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां चल रही हैं।

क्योंकि बलरामपुर की सीमा तीन राज्यों से लगती है, इसलिए सीमावर्ती क्षेत्रों से अवैध धान परिवहन की संभावना अधिक रहती है। प्रशासनिक अमला अवैध परिवहन को रोकने के लिए अंतरराज्यीय चेकपोस्ट पर वाहनों की सघन जांच और निगरानी कर रहा है।

8dabe03c 668e 43bc 9029 935c65eb3a20 1761821227832

यूपी से आ रही थी तीनों पिकअप

रामचंद्रपुर में रात्रि गश्त के दौरान राजस्व टीम ने ग्राम चूनापाथर के रास्ते उत्तरप्रदेश से आ रहे तीन पिकअप को रोका। जांच में इन वाहनों में 194 बोरी अवैध धान लदा पाया गया। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आनंद नेताम ने बताया कि आवश्यक दस्तावेज न होने के कारण वाहनों को जब्त कर पुलिस चौकी डिंडो की अभिरक्षा में सौंप दिया गया है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में आगामी धान खरीदी को देखते हुए अवैध परिवहन के विरुद्ध सीमावर्ती क्षेत्रों में टीमें बनाकर लगातार जांच की जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर में पथरी के ऑपरेशन के बाद पुलिस कांस्टेबल की मौत पर बवाल, चार घंटे नहीं पहुंचे डॉक्टर; मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश

May 7, 2026

‘मौसेरी बहन से शादी हिंदू मैरिज एक्ट में अवैध…’, CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- कोई भी प्रथा कानून से ऊपर नहीं

May 7, 2026

‘बेंच हंटिंग’ रोकने वाला सर्कुलर अदालती कामकाज में दखल नहीं

May 7, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069705
Views Today : 8
Views Last 7 days : 561
Views Last 30 days : 3686
Total views : 90749
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.