Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Balrampur Opium Cultivation Arrest | Jharkhand Nab Buyer
Breaking News

Balrampur Opium Cultivation Arrest | Jharkhand Nab Buyer

By adminApril 10, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 04 10 at 200610 1775833611
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के कोरंधा में अफीम की खेती कराने के मामले में एक और आरोपी को पुलिस ने झारखंड से गिरफ्तार किया है। अफीम की खेती में दो किसानों सहित अफीम की खेती कराने वाले झारखंड के युवक को पुलिस ने पहले गिरफ्तार किया था। पकड़ा गया चौथा आरोपी

.

बलरामपुर जिले के कोरंधा थाना क्षेत्र के खजूरी तुर्रीपानी में पुलिस ने करीब ढ़ाई एकड़ में लगी अफीम की फसल जब्त की थी। यह कार्रवाई कुसमी थाना क्षेत्र के त्रिपुरी में अफीम की खेती पकड़ाने के तीन दिन बाद 12 मार्च को की गई थी। पुलिस ने मौके से करीब 2 करोड़ रुपए की अफीम की खेती बरामद की थी।

पुलिस ने अफीम की खेती करने वाले दो किसानों सहादुर नगेशिया (34) और दुईला राम (40) को गिरफ्तार किया था। बाद में पुलिस ने झारखंड के चतरा निवासी भूपेंद्र उरांव (36) को भी 15 मार्च को गिरफ्तार किया। भूपेंद्र उरांव ने ही दोनों किसानों से मसाले की खेती के नाम पर अफीम की खेती कराई थी।

देखिए ये तस्वीरें-

किसानों ने करीब ढाई एकड़ में अफीमकी खेती की थी।

किसानों ने करीब ढाई एकड़ में अफीमकी खेती की थी।

जब्त अफीम की कीमत करीब पौने दो करोड़ रुपए आंकी गई है।

जब्त अफीम की कीमत करीब पौने दो करोड़ रुपए आंकी गई है।

चौथा आरोपी झारखंड से गिरफ्तार भूपेंद्र उरांव को रिमांड पर लेकर पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि कोरंधा के खजूरी में लगाए गए अफीम की फसल से जो अफीम निकाली गई थी, वह उसने राजन यादव को बेची थी। राजन यादव झारखंड के कुख्यात अफीम तस्कर गिरोह का सदस्य है। पुलिस ने राजन यादव की गिरफ्तारी के लिए कई जगह छापे मारे, लेकिन वह बार-बार लोकेशन बदल रहा था।

बलरामपुर पुलिस ने सही लोकेशन मिलने पर राजन यादव (36) को झारखंड से धर दबोचा। राजन यादव चतरा जिले के ग्राम चाया का निवासी है। राजन यादव ने पूछताछ में उसने अफीम खरीदना स्वीकार किया है और बताया कि अफीम उसने बड़े तस्करों को बेच दी है।

बलरामपुर एसपी वैभव बैंकर ने बताया कि मामले में इंड टू इंड कार्रवाई की जा रही है। बलरामपुर में अफीम की खेती से जुड़े दो मामलों में शामिल अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी होगी।

……………………………

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

बलरामपुर में कुसमी के बाद कोरंधा में अफीम की खेती: ढाई एकड़ में मिली, कुसमी में 4.75 करोड़ की अफीम जब्त; भूपेश बोले-ये तीसरी घटना

बलरामपुर के कुसमी क्षेत्र में भी अफीम के पौधे उखाड़े गए थे।

बलरामपुर के कुसमी क्षेत्र में भी अफीम के पौधे उखाड़े गए थे।

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में कुसमी के बाद अब कोरंधा में अफीम की खेती मिली है। यहां 2 किसानों के करीब ढाई एकड़ जमीन पर अफीम लगी हुई मिली। जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद प्रशासन की टीम ने अफीम उखवा दिया है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़ के 5 सीरियल किलर्स की कहानी:सेक्स की डिमांड, प्रॉपर्टी, सनक में हत्याएं, गंगाजल में जहर मिलाया, किसी ने गर्लफ्रेंड को जिंदा दफनाया

June 28, 2026

कोरबा में मोबाइल शॉप पर चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद:छज्जा तोड़कर घुसे चोर, पुलिस जांच में जुटी

June 28, 2026

अंबिकापुर महापौर का वायरल ऑडियो, अजाक थाने पहुंचे कांग्रेसी:ऑडियो की जांच कराने की मांग, थाना प्रभारी बोले- हमारे क्षेत्राधिकार में नहीं

June 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076955
Views Today : 230
Views Last 7 days : 4278
Views Last 30 days : 11966
Total views : 107171
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.