Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Balodabazar Gram Panchayats did not receive the 15th Finance amount. | बलौदाबाजार ग्राम पंचायतों को नहीं मिली 15वें वित्त की राशि: हाईकोर्ट के आदेश के बीच वित्तीय संकट, करोड़ों के विकास कार्य ठप – baloda bazar News
Breaking News

Balodabazar Gram Panchayats did not receive the 15th Finance amount. | बलौदाबाजार ग्राम पंचायतों को नहीं मिली 15वें वित्त की राशि: हाईकोर्ट के आदेश के बीच वित्तीय संकट, करोड़ों के विकास कार्य ठप – baloda bazar News

By adminDecember 10, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
add19e9a 39e2 4040 9451 015f4d51ea3e 1765293955696
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



add19e9a 39e2 4040 9451 015f4d51ea3e 1765293955696

बलौदाबाजार जिले की सैकड़ों ग्राम पंचायतों को पिछले 10 महीनों से 15वें वित्त आयोग की राशि नहीं मिली है। इस वित्तीय अभाव के कारण ग्रामीण स्तर के सभी विकास कार्य बंद हैं।

.

इसी बीच, हाईकोर्ट ने मुक्ति धाम (श्मशान) जैसी बुनियादी सुविधाओं को सुधारने के लिए 15 दिन का कड़ा आदेश दिया है, जिससे सरपंचों के सामने गंभीर विरोधाभास की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

15 दिनों के अंदर व्यवस्था के निर्देश

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने हाई कोर्ट के आदेश के बाद सभी जिलों को निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों के तहत, प्रत्येक ग्राम पंचायत को 15 दिनों के अंदर मुक्ति धाम में सफाई, रोशनी, पानी, शौचालय और बाउंड्री वॉल जैसी मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त करनी होंगी।

हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि सम्मानजनक अंतिम संस्कार प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और इस व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोताही को गंभीर लापरवाही माना जाएगा।

करोड़ों के काम अटके

हालांकि, बलौदाबाजार जिले के पांचों ब्लॉक – पलारी, बलौदाबाजार, भाटापारा, सिमगा और कसडोल – की ग्राम पंचायतें इन निर्देशों पर अमल करने के लिए वित्तीय संसाधनों से पूरी तरह खाली हैं। आबादी के आधार पर दो किस्तों में जारी होने वाली 15वें वित्त आयोग की राशि अब तक जारी नहीं हुई है।

इस वित्तीय गतिरोध के कारण जिले में अनुमानित 50 करोड़ रुपए के विकास कार्य अटके पड़े हैं। इसका सीधा असर ग्रामीण जीवन पर पड़ रहा है, जहां गांव की सफाई व्यवस्था, सामुदायिक कार्यक्रम, शासन के विभिन्न कार्यक्रमों में ग्रामीणों को ले जाने और निर्माण व मरम्मत के सभी कार्य रुक गए हैं।

तत्काल वित्तीय राशि जारी करने की मांग

इसके अलावा पंचायतों में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर और पियून जैसे कर्मचारियों को भी समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा है, जिससे उनकी आजीविका पर संकट गहरा गया है।

जिले के कई सरपंचों ने इस गंभीर स्थिति की ओर ध्यान खींचा है। उनका कहना है कि बिना बजट के वे हाई कोर्ट के आदेशों का पालन करने में भी असमर्थ हैं। निधियों के अभाव में न तो मुक्ति धामों की दशा सुधारी जा सकती है और न ही ग्रामीणों की अन्य जरूरी मांगों पर कार्रवाई हो सकती है।

सरपंचों ने शासन से मांग की है कि तत्काल वित्तीय राशि जारी की जाए ताकि अदालत के निर्देशों का पालन और ग्रामीण विकास का काम सुनिश्चित हो सके।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

राजनांदगांव में पांच साल के बच्चे को कुत्तों ने नोंचा,VIDEO:जमीन पर गिराया, काफी दूर तक दौड़ाया; पैरों, जांघों और पीठ पर हुए जख्म

June 19, 2026

Sukma Poachers Arrested | Squirrel Monkey Hunt Controversy

June 19, 2026

कांग्रेस बोली- 200 की कुर्सी 2000 रुपए में खरीदी गई:शिक्षा मंत्री ने आरोपों को बताया गलत;DEO बोले-1500-1500 में 100 स्टील फ्रेम कुशन चेयर लिए

June 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074697
Views Today : 121
Views Last 7 days : 5609
Views Last 30 days : 9765
Total views : 102758
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.